एफएसएल अधिकारी को घर में घुसकर धमकाया, देवर देवरानी पर केस दर्ज

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन,अग्निपथ। संपत्ति विवाद के चलते एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ को देवर-देवरानी ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। गुरुवार रात हुई घटना में माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन निवासी एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ पति गौरव खत्री का संपत्ति को लेकर देवर सौरभ से विवाद चल रहा है। इसी के चलते गुरुवार रात गौरव पत्नी परिधि के साथ गायकवाड़ के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देने के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर दिया। मामले गायकवाड़ की शिकायत पर पुलिस ने खत्री दंपत्ति के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर दिया है। टीआई मनीष लौधा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार

Fri Nov 12 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोग राजस्थान और गुजरात से हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर […]

Breaking News