महंगी पड़ी प्राचार्य से मारपीट सहायक प्रोफेसर निलंबित

निलंबित, suspend, निलंबन

मामला घट्टिया कॉलेज में हुए झगड़े का

उज्जैन, अग्निपथ। जिले के घट्टिया स्थित पूर्व विधायक स्व. नागूलाल मालवीय कॉलेज में 14 जनवरी के दिन प्राचार्य और सहायक प्रोफेसर के बीच हुई मारपीट के मामले में सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलूने को निलंबित कर अतिरिक्त संचालक उच्चशिक्षा कार्यालय उज्जैन में अटैच कर दिया गया है।

सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलूने को कुछ वक्त पहले ही भोपाल से उज्जैन जिले के घट्टिया कॉलेज में पदस्थ किया गया है। इस कॉलेज में वे राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक भी है। प्राचार्य डा. शेखर मेदमवार और सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलूने के बीच 14 जनवरी की दोपहर प्राचार्य कक्ष में जमकर हाथापाई हुई थी। स्टाफकर्मियों को प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर बीच-बचाव करना पड़ा।

प्राचार्य डा.मेदमवार का आरोप है कि सहायक प्रोफेसर अलूने बजाए बच्चों को पढ़ाने के रोजाना कॉलेज से पैदल सैर निकल जाते है। उनके इस रवैये पर समझाईश देने के लिए ही उन्हें बुलाया था लेकिन बजाए गलती स्वीकार करने के वे मुझ पर ही भडक़ गए।

इसके उलट सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलूने ने आरोप लगाया कि प्राचार्य का रवैया स्टाफ के प्रति ठीक नहीं है। उनके अडिय़ल रवैये की वजह से तीन लोग ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। 14 जनवरी को हुए इस घटनाक्रम के बाद प्राचार्य डा. मेदमवार ने 15 जनवरी को घट्टिया थाने में ब्रह्मदीप अलूने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

मामला उच्च शिक्षा आयुक्त तक भी पहुंचा। शुक्रवार को आयुक्त के निर्देश पर सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलूने को निलंबित कर उन्हें संयुक्त संचालक कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः गुंडागर्दी का पाठ..? : कॉलेज प्राचार्य और प्रोफेसर में मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर प्रशासन से छुपाकर किया जा रहा काम, निकले सामानों की अब की जा रही लिस्टिंग

Fri Jan 28 , 2022
डिस्मेंटल हुए निर्माण कार्यों के सामानों की सूची बनाने में जुटी स्टोर शाखा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत मंदिर के अन्न क्षेत्र सहित महाकाल धर्मशाला, महाकाल प्रवचन हाल और कंट्रोल रूम को डिस्मेंटल किया गया है। इसमें से निकाले गए गए सामानों की सूची मंदिर प्रशासन […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल

Breaking News