हैदराबाद पुलिस की दबिश, सात को पकड़ा

उज्जैन,अग्निपथ। ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल बदमाशों की तलाश में हैदराबाद पुलिस शुक्रवार को पहुंची थी। महाकाल क्षेत्र की होटल में दबिश देकर सात लोगों को पकड़ा गया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि हैदराबाद पुलिस को अपने यहां हुई ऑनलाइल धोखाधड़ी के मामलों में कुछ लोगों की तलाश थी, जिनकी मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा था। जिनकी लोकेशन महाकाल मंदिर क्षेत्र में एक होटल की मिल रही थी।

शुक्रवार दोपहर को हैदराबाद पुलिस की चार सदस्यीय टीम पहुंची और मामले से थाना पुलिस को अगवत कराकर होटल नंदी में दबिश दी गई। जहां से सात लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी को हैदराबाद पुलिस अपने साथ ले गई है।

बताया जा रहा था कि धोखाधड़ी में शामिल लोग कुछ दिनों से लगातार धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे थे। 2 दिन पहले ही महाकाल दर्शन के लिये आये थे और होटल में ठहरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरिए से हमला करने वाले को छह माह की सजा

Fri Nov 12 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। रंजिश के चलते महिदपुर में युवक पर सरिए से हमला करने के छह साल पुराने प्रकरण में शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने मामले में दोषी को छह माह कारावास के साथ अर्थदंड दिया है। मीडिया सेल प्रभारी मुकेश कुन्हारे ने बताया कि महिदपुर निवासी अशोक और […]

Breaking News