वेतन विसंगति सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, विरोध जताया

मांगें मंजूर नहीं होने पर कड़े आंदोलन की चेतावनी दी

उज्जैन, अग्निपथ। वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश इकाई के आव्हान पर 17 नवंबर बुधवार को जिले के स्वास्थ्यकर्मियों ने 1 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताया तथा स्वास्थ्य विभाग के संचालक के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कोठी पैलेस उज्जैन पर कलेक्टर के प्रतिनिधि को सौंपा।

जिलाध्यक्ष एस.पी.अहिरवार के अनुसार 16 राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अतिरिक्त अनमोल एप्प एवं अन्य एप्लीकेशन में इन्द्राज से स्वास्थ्यकर्मियों को मुक्त रखने, प्रशिक्षित एएनएम को स्टाफ नर्स का प्रभार देने, एएनएम के समाप्त किये गये ।

स्वीकृत पदों को पुन: बहाल करने, वर्ष 2005 के पश्चात के कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्तव्य स्थलों पर भोजन, पानी, नाश्ता, मॉस्क आदि की मूलभूत सुविधा न होने, शासकीय गाईडलाईन से पृथक जाकर स्वास्थ्य कर्मियों से प्रात: 6 से संध्या 6-7 बजे तक कार्य लेने से मुक्ति दिये जाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने आंदोलन के पहले चरण में 1 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताया ।

चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे शीघ्र न मानी गई तो संघ द्वारा कड़ा व बड़ा आंदोलन किया जायेगा और इस बार स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने से भी कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुंडागर्दी: उन्हेल रोड टोल नाके पर दिनदहाड़े तोडफ़ोड़

Wed Nov 17 , 2021
तीन बाइक और कार से आए थे नकाबपोश, फुटेज से पहचान का प्रयास उज्जैन,अग्निपथ। उन्हेेल रोड टोल नाके पर बुधवार को दिन-दहाड़े करीब एक दर्जन नकाबपोशों ने हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा बैरियर, कंप्यूटर पर लाठियां बरसाने से राहगिरों व कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। मामले में भैरवगढ़ पुलिस केस […]

Breaking News