5 शादी बीच में छोड़ भाग चुकी है कैटरीना कैफ

यहां देखें धोखा खाए दूल्हों की लिस्ट

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी साबित हुई हैं। इतना ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। अब वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन उन्होंने अपने अब तक के फिल्मी करियर में 5 बार अपनी शादी का मंडप छोड़ कर भागने की गलती की है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुंदर अभिनेत्री कैटरीना कैफ के दीवाने दुनिया भर में लाखों-करोड़ों हैं और हर कोई इनके लुक का दीवाना है। कैटरीना कैफ ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिनमें नमस्ते लंदन, पार्टनर, वेलकम, रेस, अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉडीगार्ड जैसी प्रमुख फिल्में शामिल हैं। कैटरीना अपने करियर में बहुत तरह के किरदार निभा चुकी हैं। कई बार कैटरीना कैफ को हिंदी फिल्मों में दुल्हन का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है।

जिन फिल्मों में कैटरीना कैफ ने दुल्हन का किरदार निभाया था, अगर आप उसमें थोड़ा गौर करेंगे तो आपने यह देखा होगा कि कैटरीना कैफ अक्सर फिल्मों में ऐसी दुल्हन का किरदार निभाती हैं जिसकी शादी होने वाली होती है, मगर वह अपनी शादी के मंडप से ही भाग जाती है। जी हां, ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें कैटरीना कैफ ऐसी दुल्हन का किरदार निभाते हुए नजर आई हैं, जिसमें दूल्हे को छोड़कर बीच मंडप से ही भाग जाती हैं। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मों की लिस्ट को…

नमस्ते लंदन

आप लोगों में से ज्यादातर लोगों ने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म “नमस्ते लंदन’ तो देखी ही होगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की शादी होती है। कैटरीना ने इस फिल्म में एक भगोड़ी दुल्हन का किरदार निभाया था, जिसमें वह अपने दूल्हे को छोड़कर विदेश भाग जाती है लेकिन बाद में फिर से वह वापस आ जाती है और अक्षय कुमार से शादी कर लेती है।

सिंह इज किंग

इस फिल्म के अंदर कैटरीना कैफ ने एक ऐसी दुल्हन की भूमिका निभाई थी, जो अपनी ही शादी के मंडप से भाग जाती है। पहले कैटरीना कैफ की शादी उनके मंगेतर रणवीर शौरी से हो रही होती है परंतु उन्हें छोड़कर अक्षय कुमार के साथ शादी रचा लेती हैं।

पार्टनर

सलमान खान इस फिल्म के अंदर लव गुरु का किरदार निभाते हुए दिखे थे। सलमान फिल्म के अंदर दिलों के तार जोड़ने का काम करते हैं। गोविंदा और कैटरीना कैफ के दिलों के तार जोड़ने के लिए सलमान खान ने बहुत मेहनत की थी और आखिर में उनको कामयाबी भी मिल गई। लेकिन समस्या यहां पर खड़ी हो गई थी, कि कैटरीना कैफ के पिता उनकी शादी किसी ऊंचे घराने में करवाना चाहते थे। तब गोविंदा, सलमान खान और लारा दत्ता, कैटरीना की शादी से उन्हें भगाने के लिए पहुंच जाते हैं और आखिर में सफलता मिलती है।

अजब प्रेम की गजब कहानी

इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने जेनी नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। यह लड़की अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए जा रही होती है। लेकिन इसी बीच जेनी का दिल अपने पुराने प्यार के लिए धड़कने लगता है। ऐसे में कैटरीना कैफ इस फिल्म के आखिर में रणबीर कपूर संग शादी कर लेती हैं।

मैंने प्यार क्यों किया

कैटरीना कैफ फिल्म “मैने प्यार क्यों किया (2005)” में सलमान की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में यह दर्शाया गया था कि कैटरीना कैफ ने एंड मौके पर सलमान खान के साथ अपनी शादी का एग्रीमेंट तोड़ दिया था। लेकिन इस फिल्म को करने के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें खूब सुर्खियों में छाई रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के सरकारी टीचर ने दिया तीन तलाक:उज्जैन में चोरी-छिपे दूसरी शादी की

Tue Nov 23 , 2021
इंदौर में पहली पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो कहा- तलाक, तलाक, तलाक… उज्जैन। शहर के सरकारी टीचर ने इंदौर में रह रही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 2019 में उज्जैन में ही टीचर ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो इंदौर आकर उसे तलाक देकर चला […]

Breaking News