राष्ट्रपति से सम्मानित अफसर ने इस्तीफा क्यों दिया?

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के गलियारों में आज एक चर्चा सभी की जुबान पर थी। आखिर फायर अफसर ने अचानक, अपना इस्तीफा क्यो दिया? आयुक्त नगर निगम को इस्तीफा 3 पेज का लिखकर दिया है। जिसके पीछे के कारण को लेकर, सभी दबी जुबान से चर्चा कर रहे हैं।

Fire officer Rajput Umc
फायर ऑफिसर राजपूत।

अपनी संविदा नियुक्ति खत्म होने के 7 महीने पहले ,फायर अफसर अजय सिंह राजपूत के इस्तीफे के पीछे आखिर क्या कारण है। इसको लेकर दिन भर कयास लगते रहे। हालाकि उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला दिया है। मगर उनके करीबी इस कारण को अनुचित बता रहे हैं। चर्चा यह है कि कारण सार्वजनिक रूप से अपमानित करने से जुड़ा है। लेकिन यह केवल चर्चा है। इसकी पुष्टि कोई नही कर रहा है।

कारण क्या..

इस्तीफा देने वाले फायर अफसर श्री राजपूत ने ,अपने कार्यकाल में कई सम्मान हासिल किए हैं। सिंहस्थ 2016 के बाद,उनको पुलिस महानिदेशक अग्निशमन ने नगद पुरस्कार ओर सम्मान पत्र दिया था। 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सम्मानित किया था।

इसी साल दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया था। 3 पेज के पत्र में उन्होंने यह सभी उल्लेखित भी किया है।

2020 में सेवानिवृत्त हुए तो उनकी अमूल्य सेवा को देखकर 2 साल की संविदा नियुक्ति दी गई।जो जून 2022 तक थी। मगर उन्होंने अचानक ही इस्तीफा दे दिया।जबकि 7 महीने उनकी सेवा के बाकी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्युत विभाग में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कुछ लोगों ने की तोडफ़ोड़

Thu Nov 25 , 2021
बिजली कंपनी ने दिया ज्ञापन, दो गिरफ्तार तराना, अग्निपथ। विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय कार्यालय में बुधवार रात को तोडफ़ोड़ की घटना के बाद कार्यपालन यंत्री के साथ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम एकता जायसवाल को सौपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। […]

Breaking News