हाथ में चप्पल लेकर फायर ब्रिगेड पहुंची महिला

पुलिस बुलाकर पिंड छुड़ाया

उज्जैन, अग्निपथ। फायर ब्रिगेड कार्यालय पर गुरुवार की दोपहर एक महिला ने खासा हंगामा खड़ा कर दिया। हाथ में चप्पल और एक छड़ी लेकर फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंची इस महिला ने नगर निगम के कर्मचारियों को खूब-खरी खोटी सुनाई।

महिला ने नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली गैंग के एक सदस्य नरेंद्र के तो कपड़े तक फाड़ दिए। दरअसल, यह महिला अपने पति और परिवार के साथ देवासगेट इलाके में फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करती है।

गुरुवार सुबह जब यह महिला काम पर गई थी तभी फुटपाथ पर पड़ा इसका सामान नदारद हो गया। इस महिला को पता चला कि नगर निगम की गैंग उसका सामान उठा ले गई है। बस इसी बात का गुस्सा निकालने यह महिला गैंग के फायर ब्रिगेड भवन स्थित कार्यालय पर पहुंच गई।

आखिरकार नगर निगम वालों ने देवासगेट थाने से पुलिसकर्मी बुलवाए और किसी तरह इस महिला से पिंड छुड़वाया। नगर निगम गैंग के प्रभारी मोनू थनवार के मुताबिक इस महिला के खिलाफ देवासगेट थाने पर शिकायती आवेदन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी आईडी से भस्मआरती नहीं हुई आरोपी की जमानत कोर्ट ने जेल भेजा

Thu Dec 16 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। फर्जी आईडी से महाकाल की भस्मआरती में प्रवेश का प्रयास करते पकड़ाए यूनुस को महाकाल पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। मामले में उसे महाकाल मंदिर लाने वाली युवती ने उसकी जमानत का प्रयास किया था। महाकाल मंदिर में फर्जी आईडी से घुसते पकड़ाया […]

Breaking News