बर्फीली हवा का असर: दिन में बढ़ी ठंड, एक ही दिन में साढ़े पांच डिग्री लुढक़ा पारा

उज्जैन, अग्निपथ। बर्फीली हवाओं ने दूसरे दिन भी तापमान को काफी नीचे गिरा दिया। एकसाथ लगभग 5.5 डिग्री की गिरावट लोगों को घर में भी तेज ठंड का एहसास कराती रही। तापमान जिस तेजी से उपर चढ़ा, उसी तेजी से नीचे भी गिर गया। हो सकता है कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान और भी गिर जाए।
गुरुवार को 10 किमी प्रतिघंटे से चली ठंडी हवाओं ने तापमान में मामूली 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज कराई थी, लेकिन हवा का असर इतना अधिक रहा कि घर में भी लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। वहीं शुक्रवार को भी सुबह 6 और शाम को 8 ्रकिमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं ने दिन में भी ठंड का एहसास कराया। घर की महिलाएं गर्म कपड़ों मेें अपने दैनिक कार्य संपादित करती रहीं। ठंडे पानी से स्नान करने वालों ने गर्म पानी से स्नान करना शुरू कर दिया है। दिन का अधिकतम तापमान दूसरे दिन शुक्रवार को 30 से गिरकर 24.5 डिग्री पर आ गया। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात का तापमान आधा डिग्री गिरकर 14 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की गति यदि इसी तरह रही तो आगामी दिनों में तापमान के और नीचे जाने की संभावना है।
शादियों पर पड़ रहा प्रभाव
देव प्रबोधनी एकादशी से शुरू हुई शादियां बड़ी संख्या में हो रही हैं। लेकिन तापमान गिरने के कारण इसका असर शादी में शिरकत करने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। लोग गर्म कपड़ों के साथ शादियों में शामिल हो रहे हैं। जो लोग शादी में गर्म कपड़े पहनने से गुरेज कर रहे हैं, वह अपने साथ गर्म कपड़े ला रहे और घर जाते वक्त पहन रहे हैं।
तीन दिन का तापमान
तारीख दिन रात हवा
27 नव. 24.5 14.0 6,8
26 नव. 30.0 14.5 6,10
25 नव. 31.2 16.0 6,6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच दिन पहले बैंक में नौकरी लगी युवक ने रात को फांसी लगा ली

Fri Nov 27 , 2020
दु:खद घटना: 24 घंटे में तीन ने की आत्महत्या उज्जैन, अग्निपथ। शहर में 24 घंटे में एक अधेड़ सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पांच दिन पहले बैंक में नौकरी पाने वाला युवक भी है। वहीं एक टेलर व मंडी में काम करने वाले ने […]

Breaking News