गमी के कार्यक्रम से लौट रहे दंपत्ति को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

देवास, अग्निपथ। उज्जैन जिले में शनिवार को हुए हादसे के बाद महिला को अमलतास अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को उज्जैन जिले से नुक्ते के कार्यक्रम से घर लौट रहे एक दंपत्ती दिनेश व उनकी पत्नी रेखा को एमआईटी कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें रेखा पति दिनेश उम्र 35 निवासी ग्राम गावड़ी थाना नरवर दो पहिया वाहन से नीचे गिर गई। जिसे गंभीर अवस्था में बांगर स्थित अमलतास अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद महिला के शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जहां आज सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्षेत्रीय सरंपच कमलसिंह ने बताया कि कल रेखा बाई अपने पति दिनेश के साथ उज्जैन जिले में अपने रिश्तेदार के यहां नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को अपने घर लौट रहे थे तभी पीर बाबा बल्ड़ी एमआईटी कॉलेज के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ था। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी व्यापारी के गोडाउन से 25 क्विंटल सोयाबीन चोरी

Sun Jan 9 , 2022
महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर के अनाज व्यापारी आकाश ट्रेडिंग कंपनी के उप मंडी स्थित गोडाउन से अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए की 25 क्विंटल सोयाबीन चुरा ली। वारदात पता रविवार को गोडाउन खोलने के दौरान मंडी व्यापारी को चला। घटना की जानकारी देते हुए व्यापारी निर्मला अरोरा ने बताया […]
Tala toda

Breaking News