भंगार गोडाउन में लगी आग, मचा हाहाकार

थांदला, मेघनगर पेटलावद के दमकलों ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू

थांदला, अग्निपथ। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे कडक़ड़ाती ठंड में अल सुबह थांदला के निकट ग्राम नोगवा में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से लगे भंगार के गोदाम में भीषण आग लग गयी।

गोदाम थांदला निवासी आबिद खान भंगार वाले का बताया जा रहा है। भंगार गोदाम में प्लास्टिक, व कांच का भंगार भरा हुआ था। इसी गोदाम से लगी दीवार के पास ही पेट्रोल पंप का जमीनी टैंक है। सुबह जब भंगार गोदाम के कर्मचारी नहाने हेतु पानी गर्म कर रहे थे तभी आग की चिंगारी प्लास्टिक भंगार में लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन मोके पर पहुचा व फायर ब्रिग्रेड बुलवाया। आग तेज होने के चलते मेघनगर,पेटलावद के दमकल भी बुलवाए गए। आग की लपटें ओर धुंआ थांदला नगर तक दिखाई दे रहा था। समीप स्थित पेट्रोल पम्प के कर्मचारी आग से घबरा कर पैट्रोल पम्प बन्द कर भाग निकले।

5 दमकलों ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू

नौगांवा में भंगार गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि जरा सी भी लापरवाही होती तो गोदाम दीवार से लगे पेट्रोल पंप में आग लगने की संभावना थी। तहसिलादर शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि आग पर काबू पाने हेतु थांदला सहित मेघनगर,पेटलावद ओर झबुआ से कुल पांच दमकल बुलवाई गयी जिन्होंने कड़ी मेहनत कर तीन घंटो में आग पर काबू पाया। वही भंगार मालिक यासीन आबिद ने बताया कि आग से लगभग पांच से सात लाख का भंगार जल कर खाक हो गया। यह तो गनीमत रही की आग की लपटें पेट्रोल पंप की ओर नही पहुँचि वरना बड़ी जनहानी होने के साथ सब कुछ खत्म हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाषाओं का अनुवाद हो सकता है भावनाओं को समझना पड़ता है: संत असंग महाराज

Tue Jan 11 , 2022
जैन रत्न रंजीत सिंह बाफना की पुण्य स्मृति में सत्संग की बह रही गंगा मेघनगर, अग्निपथ। पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले के मेघनगर आश्रय परिसर में तीन दिवसीय सुखद सत्संग समारोह सोमवार से शुरू हो गया। जैन रत्न रंजीत सिंह बाफना की स्मृति में चल रहे आयोजन में […]
meghnagar asang devji 110122

Breaking News