वैष्णव से अलग हुए शैव अखाड़े, बनाया शैव शम्भू संन्यासी मंडल,रामेश्वर गिरी बने अध्यक्ष

Shaiv Akhada baithak 120122

शैव अखाड़ों की बैठक- पुराने मन मुटाव भी हुए दूर, अवधेशपुरी महाराज के बहिष्कार को वापस लिया

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर रोड स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में बुधवार को शैव संप्रदाय, उदासीन संप्रदाय और निर्मल संप्रदाय के 10 आखड़ो के संतों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से सभी ने शैव शम्भू सन्यासी मंडल के गठन की घोषणा करने के साथ ही जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी महाराज को अध्यक्ष बनाते हुए पूर्व में हुए कथित बहिष्कार को नकार दिया। सभी की वापसी कर सभी को पूरा सम्मान देते हुए अखाड़ों में वापस लिया।

बैठक अटल अखाड़े के सचिव प्रेम गिरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि महाराज सहित अन्य अखाड़ों के वरिष्ठ संतो ने शैव शंभू सन्यास मंडल बनाने पर सहमति व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि 2 दिन पूर्व कुछ वैष्णव संतो ने बैठक कर अपने को अलग करते हुए रामा दल का गठन कर लिया था। इस पर से बुधवार को सेवादारों की महत्वपूर्ण बैठक हुई और निर्णय लिया कि अब वैष्णव संतों के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

वही शैव शंभू सन्यास मंडल की बैठक में सूचना मंत्री पद पर विद्या भारती महाराज को नियुक्त किया गया। बैठक में शामिल संतों का संत सत्कार समिति, विश्व हिंदू परिषद एवं गोस्वामी समाज, दबंग हिंदू सेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

ये थे मौजूद

शैव शम्भू सन्यासी मंडल की बैठक में पंचायती निरंजनी अखाड़ा की ओर से रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद गिरि महाराजए पंचायती आनंद अखाड़ा धनराज गिरी महाराज, जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी और पुरुषोत्तम पुरी महाराज, आव्हान अखाड़ा से थाना पति सेवानन्द गिरी महाराज, अग्नि अखाड़ा से कृष्णानंद ब्रह्मचारीए शंभू पंचायती अटल अखाड़ा की ओर से सचिव श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, पंचायती अखाडा नया उदासीन की ओर से मुखिया मंहत भगत राम महाराज।

बड़ा उदासीन अखाडे से मुखिया मंहत, महानिर्वाणी आखडे से महंत मुकुंद पुरी महाराज, अवधेशपुरी महाराज, निर्मल आखडे से महंत त्रिलोचन सिंह सहित महन्त देवगिरी महाराज, गुप्त गिरी महाराजए कृष्णा गिरी, देवपुरी महाराज, सोहम आश्रम के स्वामी प्रणवानंद महाराज, दंडी आश्रम के महंत चैतन्य ब्रह्मचारी,सिद्धा आश्रम के स्वामी प्रणवानंद महाराज, श्रीमंत रामेश्वरानंद महाराज।

चारधाम के स्वामी कमलेश महाराज, राधे श्याम आश्रम चिंतामन रोड के श्याम बाबा, मंगलनाथ के महंत पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित गोस्वामी समाज के अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दस्त के साथ बुखार तो निकल रहा कोरोना

Wed Jan 12 , 2022
डॉक्टर बोले ये चिंता का विषय, कोरोना की जांच जरूर कराएं उज्जैन, अग्निपथ। बढ़ रहे कोविड पेशेंट में अब लक्षण भी अलग-अलग मिल रहे हैं। पहली और दूसरी लहर में चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत वैक्सीन की एंटीबॉडी बनने से इस बार मरीजों को नहीं मिल रही है। लेकिन इस बार […]

Breaking News