52 ने पंजीयन कराया, यात्रा में पहुंचे 107 लोग

स्मार्ट सिटी ने निकाली हेरिटेज वॉक

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के लोगों में सुबह के वक्त पैदल चलने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने का संदेश देने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी कंपनी ने हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। हेरिटेज वॉक के लिए ऑनलाइन केवल 52 लोगों ने पंजीयन कराया था। सुबह 7 बजे जब यात्रा आरंभ हुई तब इसमें पंजीयन से दो गुना ज्यादा 107 नागरिक शामिल हुए। इनमें 23 महिलाएं व 36 वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे।

साइकिल कैंपेन के बाद रविवार सुबह गायत्री शक्तिपीठ से स्मार्ट सिटी कंपनी ने हेरिटेज वॉक की शुरूआत की। 23 महिलाएं, 36 वरिष्ठ नागरिक और 48 नवयुवाओं का समूह अंकपात मार्ग, सांदीपनि आश्रम, गंगाघाट, मंगलनाथ मंदिर, भेरवगढ़, कालभैरव मंदिर, गढक़ालिका होते हुए पुन: गायत्री शक्तिपीठ तक पहुंचे।

13 किलोमीटर की इस यात्रा में 84 महादेव में से 4 सहित 13 मंदिरों में यात्रा में शामिल लोगों ने दर्शन किए। सभी प्रतिभागियों को स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा पंजीयन स्टीकर और पॉकेट पर्यटन बुक भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (24 जनवरी 2022)

Sun Jan 23 , 2022
पेंट … पाठक यह नहीं समझे। हम रंग वाले पेंट की बात कर रहे हंै। यहां पर हम पहनने वाली पेंट की बात कर रहे है। जिसकी तलाशी लेने के चक्कर में एक ग्रामीण विभाग के अधिकारी, रंगे हाथों ट्रेप हो गये। यह अधिकारी अकसर रिश्वत की बात करने से […]

Breaking News