फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के निर्विरोध निर्वाचन: राजेश अग्रवाल अध्यक्ष, सचिव बने राजकुमार परसवानी

500 से अधिक सदस्य, 1 हजार नए बनाएंगे

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के निर्वाचन निर्विरोध हुए। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा सचिव राजकुमार परसवानी चुने गए।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रकाश फगुनिया एवं हर्ष जैन मौजूद रहे।

अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजकुमार परसवानी के साथ ही उपाध्यक्ष अजय भालिया, अनिल राठौर, जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष आनंद पोरवाल, सहकोषाध्यक गौरव बाफना, सहसचिव मनीष सोनी, तरुण मलिक, मनोज पाटीदार चुने गए। महासंघ के मीडिया प्रभारी रतन यादव के अनुसार इस अवसर पर अमर शहीद जवानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों एवं सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये हैं कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजीव कक्कड़, कृष्णकुमार गौतम, योगेश राठौर, पंकज गुप्ता, अभिलाष जैन, अखिल खंडेलवाल, अनूप चौहान, जितेंद्र सोलंकी, जीतू सेठिया, कैलाश चंद्र माहेश्वरी, मनोज गुप्ता चुने गए। वहीं स्थाई आमंत्रित सदस्य हर्ष जैन, कपिल राठौर, अनुराग जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य आदित्य नामजोशी, हेमंत गुप्ता लाला, अम्बालाल माहेश्वरी, संजय सोनी, गोरेलाल परमार बनाये गए। इस अवसर पर हरीश सोमानी, पंकज जैन, मुकेश परमार, विक्रम चित्तौड़ा, अवतंश मोदी जैन, धर्मेंद्र सेठी, राहुल उपाध्याय, संजय जैन, किशन भाटिया आदि मौजूद रहे।

अलग-अलग एसोसिएशनों को मिलाकर बना  महासंघ

राजेश अग्रवाल ने बताया कि फ्रीगंज व्यापारी महासंघ का गठन विगत एक वर्ष पूर्व फ्रीगंज की अलग अलग एसोसिएशन को मिलाकर किया था, जिसमे 500 से अधिक सदस्य वर्तमान में शामिल है। महासंघ का उद्देश्य सभी व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण एवं शासकीय विभागों के बीच आने वाली समस्याओं का निराकरण करना है। इसके साथ ही फ्रीगंज व्यापारी महासंघ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी निभाते हुए देश के प्रति भी अपनी सेवाएं देता रहेगा। महासंघ आने वाले समय मे 1 हजार नए सदस्य बनायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन में श्री जैन अध्यक्ष एवं डॉ. मेहता सचिव चुने गए

Fri Jan 28 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिला थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के चुनाव में एमपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन अध्यक्ष एवं सचिव विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ.आशीष मेहता चुने गए। एसोसिएशन के चुनाव मध्य प्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संदीप सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। उपाध्यक्ष पद पर […]

Breaking News