स्टंट दिखाना पड़ा मंहगा, 1 घंटे बाद पकड़ाया बाईक चालक

Bike stunt 030222

उज्जैन, अग्निपथ। बेखौफ स्टंटबाज सडक़ों पर बाइक दौड़ते हुए थाने के सामने से गुजर गया। एसपी तक मामले की खबर पहुंची तो यातायात पुलिस ने एक घंटे में स्टंटबाज को हिरासत में ले लिया।
नानाखेड़ा ट्रेजर बाजार के सामने बाइक से स्टंट करते हुए गुजर रहे युवक को देख कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया। युवक अपनी कलाबाजी को दिखाने में इतना मगन था कि उसे पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। वह स्टंट करता हुआ नानाखेड़ा थाने के सामने से गुजर गया।

मामले की जानकारी एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल तक पहुंची। स्टंटबाज को पकडऩे के लिये यातायात पुलिस को निर्देश दिये गये। पुलिस क्षेत्र में पहुंची तो युवक गायब हो चुका था। उसकी पहचान के लिये स्मार्टसिटी के कैमरे और वायरल हुए वीडियो को देखा गया। बाइक नम्बर सामने आते ही पुलिस आनंदनगर नानाखेड़ा में रहने वाले लोकेश मकवाना तक पहुंच गई। उसे हिरासत में लिया गया और थाने लाया गया। उसके खिलाफ व्हीकल एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

दोस्त की मांगी थी बाइक

पुलिस ने बाइक नम्बर ट्रेस किया तो बाइक चंद्रकांत महाकाल निवासी महामृत्युंजय द्वार पर रहने वाले की सामने आई। पुलिस उस तक पहुंची तो उसने बताया कि बाइक दोस्त लोकेश मांग कर ले गया है। पुलिस की हिरासत में आने के बाद लोकेश ने कबूल किया कि वह मौत के कुए में बाइक चलाने का काम करता था। अब चाय की दुकान पर काम कर रहा है। वह पूर्व में स्टंट दिखा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राणघातक हमला करने वाले बदमाश का तोड़ा मकान

Thu Feb 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गुंडा अभियान में गुरुवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने मंछामन कालोनी में बदमाश का मकान तोडऩे के हथौड़े चलाये। बदमाश ने कुछ दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर बस एजेंटी के विवाद में प्राणघातक हमला किया था। नीलगंगा थाने के एसआई जितेन्द्र सोलंकी ने […]

Breaking News