कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, पति की मौके पर ही मौत, पत्नी घायल

शाजापुर। आगरा मुबंई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैनावद गांव के समीप बाइक से जा रहे पति-पत्नि को पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को घायल हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

उज्जैन जिले के तराना तहसील के चापलाखेड़ी गांव निवासी उमराव सिंह पत्नी अन्नूबाई के साथ शाजापुर जिले के इकलेरा में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हाईवे पर नैनावद के पास पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उमराव सिंह पत्नी सहित उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी को डायल-100 की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साध्वी प्रज्ञा को भेजा अश्लील वीडियो: ब्लैकमेल करने की कोशिश

Mon Feb 7 , 2022
भोपाल। वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत का रिकॉर्डिंग करने वाले गिरोह ने ठगी के लिए आम लोगों के साथ ही अब भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जाल फेंका था। कॉल करने वाले ने रिकॉर्डेड वीडियो भेजकर रुपए मांगे। मामले की पुलिस में शिकायत की गई है, […]

Breaking News