साध्वी प्रज्ञा को भेजा अश्लील वीडियो: ब्लैकमेल करने की कोशिश

भोपाल। वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत का रिकॉर्डिंग करने वाले गिरोह ने ठगी के लिए आम लोगों के साथ ही अब भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जाल फेंका था। कॉल करने वाले ने रिकॉर्डेड वीडियो भेजकर रुपए मांगे। मामले की पुलिस में शिकायत की गई है, पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

साध्वी प्रज्ञा को रविवार शाम दो अनजान नंबरों से वीडियो कॉल आए थे। जब सांसद ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया, तो उन्हें रिकॉर्डेड वीडियो भेजकर रुपए मांगे। जब सांसद साध्वी प्रज्ञा ने रुपए देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रज्ञा ने देर रात टीटी नगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

साइबर फ्रॉड में फंसाने की कोशिश

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कुछ देर बाद लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उन्होंने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था। कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया। आरोपी ने फोन कर मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद प्रज्ञा ने तत्काल टीटी नगर पुलिस को सूचित कर दिया।

साइबर पुलिस की मदद ली जा रही

सांसद के बंगले से फोन आने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR कर ली है। आरोपियों ने पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे। उसके बाद फोन कर उनसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। नंबरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। – चैन सिंह रघुवंशी, TI टीटी नगर थाना, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार पर भाजपा नेता ने फेंका पेट्रोल

Mon Feb 7 , 2022
जिंदा जलाने की कोशिश राजगढ़, ब्यावरा। राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने गए नगरपालिका के अमले और तहसीलदार पर स्थानीय भाजपा नेता ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दरअसल नगरपालिका अमला पचोर में बन रही सड़क के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचा […]

Breaking News