मोहल्लों और गलियों में पहुंचकर कांग्रेस नेता 15 महीने की उपलब्धियाँ बता रहे, भाजपा सरकार की कमियां गिना रहे

कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देश पर महाराज वाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर नंबर 12 के मोहनपुरा क्षेत्र में घर चलो, घर -घर चलो अभियान चलाया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित श्रवण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस जन आज मोहनपुरा क्षेत्र में बडऩगर रोड से प्रारंभ होकर मोहनपुरा में घर -घर पहुंचे एवं प्रदेश कांग्रेश के दिशा निर्देशानुसार कांग्रेस के प्रारंभिक सदस्यता का कार्य भी किया साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ जनों पूर्व मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल, जीवन सिंह पटेल, करण सिंह पटेल, बाबू सिंह पटेल, भेरूलाल ,सीताबाई आदि का सम्मान किया। साथ ही आपने उपरोक्त क्षेत्रों में कांग्रेसक ा सदस्यता अभियान चलाते हुए मध्यप्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ की सरकार की उपलब्धियां कर्ज माफी, गौशाला, निर्माण शुद्ध के खिलाफ युद्ध आदि से आमजन को अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की महंगाई मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना काल के 6 माह के बिल जो चुनाव के समय स्थगित किए गए थे को वसूलने आदि

वादाखिलाफी के खिलाफ जन जागरण भी किया

आपके साथ में कांग्रेस के नेता दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला, अशोक अकोदिया, पंकज सोलंकी, संजय पटेल, गोपाल पटेल, विश्वजीत सिंह पटेल, आशीष सुगंधी आदि उपस्थित थे।

घर-घर जाकर बताई भाजपा की कथनी और करनी

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार घर चलो, घर-घर चलो अभियान 12 फरवरी को वार्ड क्रमांक 46, 47 में चलाया गया। इस दौरान घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर बताया साथ ही कांग्रेसियों ने क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्या जानी।

इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजीत सिंह, अशोक शर्मा, चेतन यादव, कमल पटेल, रमेश परिहार, अशोक उदयवाल, हेमंत गोमे, सुनील गोठवाल, ओम भारद्वाज, अमन बोरासी, अमित शमा, राजू खलीफा, शोभा श्रीवास्तव, भरत पोरवाल, बद्री मरमट, राजेंद्र कुमार, राज उदयवाल आदि मौजूद रहे।

गुटबाजी के चलते कार्यकारी अध्यक्ष को नहीं बुलाया

कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी सामने आने लगी है। दक्षिण विधानसभा में चल रहे अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं दी जा रही है। इस संबंध में माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि अभियान उनके ब्लॉक में चलाया जा रहा है। परन्तु इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई। 12 फरवरी को उनके वार्ड में ही अभियान चलाया गया था। स्थानीय रहवासी होने के बाद भी उन्हें अभियान की सूचना नहीं दी गई।

Next Post

जमीन को लेकर 2 पक्षों में विवाद, हथियार चले

Sat Feb 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जमीन को लेकर शनिवार दोपहर 2 पक्षों के बीच हथियार चल गये। दोनों ओर से लोग घायल हुए हंै। पुलिस ने क्रास प्रकरण् दर्ज कर जांच में लिया है। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि जीवनखेड़ी में रामप्रसाद माली द्वारा बेची गई जमीन पर भराव किया जा रहा था। […]

Breaking News