जमीन को लेकर 2 पक्षों में विवाद, हथियार चले

उज्जैन, अग्निपथ। जमीन को लेकर शनिवार दोपहर 2 पक्षों के बीच हथियार चल गये। दोनों ओर से लोग घायल हुए हंै। पुलिस ने क्रास प्रकरण् दर्ज कर जांच में लिया है।

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि जीवनखेड़ी में रामप्रसाद माली द्वारा बेची गई जमीन पर भराव किया जा रहा था। इस दौरान रामप्रसाद का भाई मानसिंग वहां पहुंचा तो उसका विवाद जेसीबी से भराव कर रहे चालक से हो गया। चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। जेसीबी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मानसिंग, राहुल पिता रामप्रसाद और परिवार की महिलाओ पर हमला कर दिया।

घायलों के परिवार ने जेसीबी चालक अनिकेत राठौर और साथियों के साथ मारपीट की। जीवनखेड़ी में 2 पक्षों के बीच हथियार चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

मामले में गंभीर घायल मानसिंग माली की ओर से उसकी भाभी उषा माली की ओर से अनिकेत राठौर और अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। वहीं अनिकेत की ओर से मानसिंग, राहुल, विक्की, विकास, रणछोड़ के खिलाफ कायमी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गाय को बचाने में अनियंत्रित हुई यात्रियों से भरी बस देवास रोड पर पेड़ से टकराई, आधा दर्जन घायल

Sat Feb 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। देवास रोड पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार से दौड़ती यात्री बस गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। देवास-उज्जैन के […]
Bus accident 120222

Breaking News