लायंस क्लब होली सिटी को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

Lions ujjain team international award

उज्जैन, अग्निपथ। लायंस क्लब उज्जैन होली सिटी के 25वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में 49 महिलाओं को सदस्य बनाकर लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 का प्रथम सेंटेनरी क्लब बनाए इस ग्रोथ में होली सिटी को लायंस क्लब इंटरनेशनल में मिड टर्म मेंबरशिप ग्रोथ में विश्व में प्रथम स्थान मिला है जिसे लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ने विशेष अवॉर्ड से होलिसिटी को सम्मानित किया है।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप धारीवाल की आधिकारिक यात्रा पर अध्यक्ष संतोष घाटिया व सचिव अश्विनी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय गुप्ता द्वारा 49 महिलाओं को होलिसिटी के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराई गई।

रीजन चेयरमैन संजय मित्तल एवं जोन चेयरमैन शैलेश सोनी भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवानदास ऐरन, आनंदकांत भट्ट, आर पाठक, बलबीर साहनी का संयोजक प्रवीण वशिष्ठ द्वारा रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर अभिनंदन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष भरत जैन द्वारा 25 वर्षों में होलिसिटी परिवार द्वारा किए गए सभी महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई।

शीघ्र ही दिव्यांगजनों को स्वास्थ उपकरण वितरण हेतु विशाल शिविर का आयोजन किया जाना है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप धारीवाल व प्रथम महिला पुष्पा धारीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील पोरवाल ने किया एवं आभार प्रवीण वशिष्ठ ने माना।

कार्यक्रम में विशेष रूप से रीजन चेयरमैन सतविंदर सलूजा, जोन चेयरमैन लायन धर्मेंद्र सर्राफ, जगदीश अखंड, घनश्याम मारू, सुभाष दुबे, संजय सक्सेना आदि मौजूद थे।

Next Post

शिवरात्रि पर उज्जैन में 18000 ब्राह्मण परिवार दीप उत्सव मनाएंगे

Sun Feb 13 , 2022
समाज की बैठक में लिया गया फैसला उज्जैन अग्निपथ। उज्जैन सीमा में निवासरत सभी 18000 ब्राह्मण परिवार 1 मार्च को शाम 7 बजे से अपने घरों पर 21 दीपक लगाकर दीप उत्सव में शामिल होंगे। साथ ही किसी एक प्रमुख स्थान पर सामाजिक रुप से उपस्थित होकर उत्सव में भाग […]
brahmin samaj baithak shivratri ke liye