पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी घर से चली गई। पति ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि चारधाम मंदिर के पास जयसिंहपुरा में रहने वाले लखन पिता बद्रीनाथ योगी (30) ने रविवार शाम जहर खा लिया था। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत होने पर मामले में मर्ग कायम कर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि लखन 2 बच्चों का पिता था और महाकाल मंदिर के पास हारफूल की दुकान लगाता था।शादी के बाद से वह ससुराल में रह रहा था। मृतक का पत्नी से विवाद होता रहता था। कुछ दिनों पहले पत्नी ने उसे थाने में बंद करा दिया था। रविवार को विवाद होने पर पत्नी घर से चली गई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज किये जायेंगे।

युवक ने लगाई फांसी

रविवार रात प्रकाश नगर में रहने वाले कुणाल पिता राजेश जारवाल (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुणाल नाना-नानी के साथ रहता था। रात में दोस्त मिलिंद उसके घर पहुंचा तो कमरे में उसे रस्सी के फंदे पर लटका पाया। सूचना पर नीलगंगा पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल युवक द्वारा लगाई गई फांसी का कारण सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्ड 11 में गंदगी का अंबार, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा निदान

Mon Sep 6 , 2021
थांदला, अग्निपथ। नगर परिषद विकास के नाम पर अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही है। लेकिन वार्डों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर के वार्ड क्रमांक 11 के लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लियेे तरस रहे हैं। वार्ड की पीरसाहब गली के लोगों को रोज नाली के […]

Breaking News