मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित

खुद को किया आइसोलेट, वर्चुअली होंगे कार्यक्रम में शामिल

भोपाल, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की जानकारी होते ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान आज आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

सामान्य हैं लक्षण

शिवराज चौहान को सामान्य लक्षण हैं। उन्होंने कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। सीएम चौहान आने वाले कुछ दिनों तक सभी कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे। वे कल संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में भी वर्चुअली शामिल होंगे। शिवराज चौहान कोरोना की पहली लहर के दौरान भी संक्रमण का शिकार हुए थे। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

कमलनाथ ने की स्वस्थ होने की कामना

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिलावटखोर का अतिक्रमण ढहाया: मसाला फैक्ट्री पर चली जेसीबी

Tue Feb 15 , 2022
उज्जैन। मिलावटखोर पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। यहां मसाला कारोबारी की फैक्ट्री को जेसीबी से ढहा दिया गया। मंगलवार को नकली लाल मिर्च का कारोबार करने वाले गजराज उद्योग की आगर रोड स्थित फैक्ट्री को तोड़ा गया। यहां 25 जनवरी को खाद्य विभाग ने छापा मारकर 500 किलो रंग […]

Breaking News