मिलावटखोर का अतिक्रमण ढहाया: मसाला फैक्ट्री पर चली जेसीबी

उज्जैन। मिलावटखोर पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। यहां मसाला कारोबारी की फैक्ट्री को जेसीबी से ढहा दिया गया। मंगलवार को नकली लाल मिर्च का कारोबार करने वाले गजराज उद्योग की आगर रोड स्थित फैक्ट्री को तोड़ा गया। यहां 25 जनवरी को खाद्य विभाग ने छापा मारकर 500 किलो रंग चढ़ी लाला मिर्च जब्त की थी।

थाना चिमन गंज क्षेत्र में अंतर्गत खाद्य विभाग की टीम ने दारू गोदाम क्षेत्र की गजरा मसाला चक्की पर छापा मारा था। टीम ने मौके से करीब 704 किलो पिसी लाल मिर्च में से 500 किलो अखाद्य रंग (ऑयल मिक्स) माल जब्त किया। अधिकारियों ने यहां रखी 800 किलो खड़ी मिर्च जब्त की थी। पिसी व खड़ी मिर्च दोनों के करीब 14 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इसके बाद सभी 14 नमूने फेल हो गए। इसके बाद एडीएम संतोष टैगोर, एसडीएम गोविंद दुबे, सीएसपी पल्लवी शुक्ला द्वारा निगम की टीम के साथ कार्रवाई की गई।

लाइसेंस पहले से ही जब्त

एसडीएम गोविंद दुबे ने बताया कि जनवरी में छापे के दौरान मिर्च में लाल रंग होने की पुष्टि के साथ नमूने फेल हो गए। आरोपी की मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। 25 जनवरी को छापे के दौरान मौके से टीम ने मसाला चक्की को सील कर लाइसेंस जब्त कर लिया था। इसके बाद से ही चक्की खुली नहीं थी।

पुलिस बल तैनात रहा

कार्रवाई के दौरान कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और अधिकारियों की टीम तैनात रही। एडीएम, एसडीएम सीएसपी समेत दो थानों का बल भी मौजूद रहा। हालांकि मसाला उद्योग को तोड़ने के दौरान कोई भी विरोध देखने को नहीं मिला। चक्की संचालक धर्मेंद्र दयाल भी कार्रवाई के दौरान उद्योग पर नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी सचिव के मकान और मंदिर की दानपेटी पर बोला धावा

Tue Feb 15 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज-नीलगंगा में वारदातों को अंजाम दे चुके चोर अब नानाखेड़ा में वारदात कर रहे हैं। मंगलवार को वसंत विहार और अथर्व विहार कालानों में चोरी होना सामने आया है। सोमवार को स्वातिनगर में वारदात हुई थी। वसंत विहार कालोनी में श्री मारुति हनुमान मंदिर में चोरों ने रात […]
Tala toda

Breaking News