महाकाल में सीढिय़ों पर कर्मचारी को कॉलर पकडक़र घसीटा

स्थापना शाखा प्रभारी की शिकायतें पहुंचने पर विवाद, कर्मचारी के परिजन पहुंचे शिकायत करने

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इन दिनों कर्मचारियों में आपस में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा लगातार शिकायतें होने पर अब दूसरे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर ऐसे कर्मचारियों को टारगेट किया जा रहा है, जिन्होंने उनकी शिकायतें की हैं।

ऐसा ही विवाद रविवार की दोपहर को मंदिर कार्यालय की सीढिय़ों पर हुआ, जब एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को कॉलर पकडक़र घसीटा। मामला मंदिर प्रशासक के संज्ञान में भी आया है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के स्थापना शाखा प्रभारी मोहित ठाकुर की शिकायतें पूर्व प्रशासक सहित वर्तमान प्रशासक से निरंतर हो रही हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं की है। ऐसा ही एक मामला रविवार को शिकायतों को लेकर हुआ, जब प्रशासनिक कार्यालय पर इन्हीं शिकायतों को लेकर दोपहर 2 बजे के लगभग एक प्रशासनिक कार्यालय कर्मचारी ने फील्ड के कर्मचारी को कॉलर पकड़ कर जमकर घसीटा और नीचे तक लेकर आया। यहां पर विवाद होता देखकर सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी।

कर्मचारी के परिजन प्रशासक से मिलने पहुंचे

अपने साथ हुए दुव्र्यवहार को देखते हुए फील्ड कर्मचारी ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। लिहाजा उसके परिजन प्रशासनिक कार्यालय पर पहुंचे और प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ से मिलने की इच्छा व्यक्त करने लगे। लेकिन जानकारी में आया है कि कुछ समय पहले ही प्रशासक किसी काम से मंदिर से रवाना हो चुके थे।

कार्रवाई करने का मन नहीं

स्थापना शाखा प्रभारी की हरकतों से मंदिर के पूरे कर्मचारी परेशान हैं। यहां तक कि रोटेशन ड्यूटी में भी उन कर्मचारियों को परेशान किया जाता है, जो कि वास्तव में ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। अपने चहेतों को मलाईदार पद पर बैठा कर माल कमाया जा रहा है।

इसके बावजूद ढेरों शिकायतें होने पर भी स्थापना शाखा प्रभारी को नहीं बदला जा रहा है। ऐसे में नवागत प्रशासक ऐसे स्थापना शाखा प्रभारी पर क्या कार्रवाई करते हैं। यह देखने वाली बात होगी। बताया जाता है कि अब कर्मचारी को नौकरी जाने का डर सता रहा है।

इनका कहना

कर्मचारी के परिजनों से भेंट नहीं हो पाई है। मैं मामले को दिखवाता हूं। -गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला की हत्या के बाद उभरा आक्रोश, हाईवे पर चक्का जाम

Sun Feb 20 , 2022
आरोपियों को गिरफ्तार कर मकान तोडऩे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन शाजापुर, अग्निपथ। महिला की हत्या कर शव फेंक देने के मामले में आक्रोशित ग्रामीण और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने हाईवे के टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व उनके […]
हाईवे पर चक्का जाम करते ग्रामीण

Breaking News