अभिभाषक संघ में खंडेलवाल अध्यक्ष व शर्मा सचिव बने

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर अभिभावकों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमति से कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

अध्यक्ष पद पर राजकुमार खंडेलवाल, उपाध्यक्ष असगर अली बोहरा, सचिव अरविंद शर्मा, सहसचिव गजराजसिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष भैरूसिंह दासावत एवं लाइब्रेरियन नंदकिशोर टेलर बनाए गए। सभी अभिभाषकों द्वारा कार्यकारिणी में नियुक्त हुए पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी गई। इस अवसर पर नगर के समस्त अभिभाषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवादा को राशि दी और बरखेड़ा को छोड़ दिया, किसानों में आक्रोश सौंपा ज्ञापन

Mon Feb 21 , 2022
उन्हेल स्टेशन, अग्निपथ। बीते महीने ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश में जिले में सबसे ज्यादा नुकसान नवादा और बरखेड़ा नजिक गांव के किसान की फसलों को हुआ था। भारी नुकसान के चलते किसानों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की थी मौके, पर नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी सहित प्रशासनिक अमला […]

Breaking News