पूजा के नाम से बिक रहा था नकली घी

Nakli ghee 23 02 22

खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने की कार्यवाही

उज्जैन, अग्निपथ। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने बुधवार को सूरज नगर की एक एजेंसी पर छापामार कार्यवाही कर 67 लीटर नकली घी बरामद किया है। नंदादीप पूजा घी के नाम से बाजार में बेचे जा रहे नकली घी को एजेंसी संचालक ने 183 रुपए प्रति लीटर के दाम पर खरीदा था और इसे 190 रुपएपए प्रति लीटर के दाम पर बेचा जा रहा था, जबकि शुद्ध घी को बनाने में ही न्यूनतम 350 रूपए प्रति लीटर का खर्च आता है।

कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम
कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीडी शर्मा, बीएस देवलिया और इनकी टीम ने सूरज नगर के एक मकान में संचालित हो रही फर्म माणक इंटरप्राइजेस पर छापामार कार्यवाही की। इस फर्म का संचालन अंकित कुमार जैन द्वारा किया जाता है। माणक इंटरप्राइजेस से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1 लीटर, 500 ग्राम और 100 ग्राम पैक में बंद 67 लीटर घी जब्त किया है। इस फर्म से नारियल के तेल का सेंपल भी लिया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरदारपुरा में फर्म शुभ मसाले पर भी सर्चिंग कर लाल मिर्च पावडर, हल्दी, धनिया पावडर के नमूले लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनविजिबल इंक से नकल करते धराया छात्र

Wed Feb 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय की टीम ने बुधवार को अल्पाईन इंस्टीट्यूट में परीक्षा दे रहे एक ऐसे परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा है जो इन विजिबल इंक पेन के जरिए नकल कर रहा था। इस विद्यार्थी की कॉपी जब्त कर केस बनाया गया है। यह घटनाक्रम शाम करीब 4 […]
invisible ink cheating exam

Breaking News