सबसे बड़े जीरो वेस्ट इवेंट का सफल आयोजन

सफाई मित्रों ने तत्परता से रात्रि में ही सफाई कार्य प्रारंभ किया

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षिप्रा के घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्जवलित कर उज्जैन के एक नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया गया। घाटों पर लगे दीपों को कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् नगर निगम सफाई मित्रों ने तत्परता से रात्रि में ही घाटों का सफाई प्रारंभ किया, यह विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट इवेंट रहा।

क्षिप्रा के पावन तट पर आयोजित शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में विश्व कीर्ति मान रचने के बाद नगर पालिक निगम द्वारा रात्रि में ही तत्परता के साथ सफाई कार्य करते हुए संपूर्ण घाटों पर से दियों को हटाते हुए सफाई कार्य सफाई मित्रों के द्वारा किया गया, मध्य रात्रि नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह द्वारा स्वयं कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए सफाई कार्य में सहभागिता की गई। घाटों पर फिसलन ना हो इसके लिए निगम द्वारा चुना पाउण्डर डालते हुए घाटों की धुलाई कार्य प्रारंभ किया गया।

हरसिद्धि भक्त मंडल द्वारा मनकामनेश्वर महादेव का अभिषेक

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवारात्रि के अवसर पर श्री हरसिद्धिस भक्त मंडल द्वारा मनकामनेश्वर महादेव का विक्रमादित्य सभागृृह के समीप श्रृंगार,अभिषेक पूजन सम्पन्न किया गया एवं प्रसादी का वितरण किया गया इस अवसर पर संचालक शिवनारायण चैबे,राजेन्द्र जोशी,ज्ञानेश्वर दुबे,नरेन्द्र उपाध्याय,प्रमेन्द्र यादव,संतोष जाधव, पवन नागर, विरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरसिद्धि की पाल के लड्डू प्रसाद काउंटर से 35 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Sun Feb 19 , 2023
सुरक्षाकर्मी वारदात रोकने में नाकाम, मंदिर काउंटरकर्मी के साथ हुई वारदात उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व के दिन हरसिद्धि पाल पर लगाये गये लड्डू प्रसाद काउंटर से 35 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। यहां पर सुरक्षाकर्मियों को भी काउंटरों की सुरक्षा के लिये लगाया गया था। लेकिन उनकी […]

Breaking News