इनविजिबल इंक से नकल करते धराया छात्र

invisible ink cheating exam

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय की टीम ने बुधवार को अल्पाईन इंस्टीट्यूट में परीक्षा दे रहे एक ऐसे परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा है जो इन विजिबल इंक पेन के जरिए नकल कर रहा था। इस विद्यार्थी की कॉपी जब्त कर केस बनाया गया है।
यह घटनाक्रम शाम करीब 4 बजे का है। अल्पाईन इंस्टीट्यूट में बुधवार की शाम एमबीए की परीक्षा के दौरान नकल का यह प्रकरण बनाया गया। विक्रम विश्वविद्यालय की फ्लाईंग स्क्वाड के सदस्यों ने विद्यार्थी की तलाशी ली तो उसके पास से ब्लैंक पेपर मिला। शुरूआत में साधारण सा दिखने वाला यह ब्लैंक पेपर दरअसल चिट थी। इस पर ऐसी स्याही का इस्तेमाल किया गया था जो गर्मी पाकर स्वत: ही उभर आती है। छात्र ने इस चिट से कॉपी पर उत्तर भी लिखे थे। कुलानुशासक प्रो. शेलेंद्र शर्मा ने बताया कि स्क्वाड की कार्यवाही गोपनीय रहती है लिहाजा विद्यार्थी की पहचान उजागर नहीं की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो शब्द की गलती 200 किलोमीटर का सफर, दो महीने मशक्कत

Wed Feb 23 , 2022
विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्यों ने सुनी छात्रों की समस्याएं उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्यों ने बुधवार को संवाद से समाधान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुई इस तरह की परिचर्चा में संभागभर से आए चुनींदा विद्यार्थियों ने कई तरह […]
Vikram university karyaprishad jansunvai 23 02 22

Breaking News