रात 2 बजे एटीएम तोड़ रहा बदमाश पकड़ाया

मंदिर में चोरी की वारदात कबूली, रिमांड पर पूछताछ

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर शुक्रवार-शनिवार रात 2 बजे एसबीआई का एटीएम तोड़ रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाश अपने ससुराल आया था। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

नागझिरी स्थित नूरानी नगर में रहने वाले आशिक पिता अब्दुल शकूर शेख के मकान में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। रात 2 बजे आवाज सुनकर आशिक शेख नींद से जागा तो उसने बदमाश को एटीएम तोड़ते हुए देखा। नागझिरी पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि गश्त कर रही पुलिस नूरानी नगर पहुंच गई। बदमाश ने दरवाजा तोडऩे के बाद एटीएम का ढक्कन तोड़ दिया था, वह केश बॉक्स को खोलने का प्रयास कर रहा था।

उसे मौके से हिरासत में लिया गया और लोहे का सरिया जब्त किया। थाने लाकर पूछताछ करने पर सामने आया कि बदमाश सागर के ग्राम खुराई का रहने वाला राज पिता सुरेश कुमार पाठक (38) है। 10 साल पहले वह सांईबाग में रहने आया था।

कोरोना कॉल में पत्नी की मौत होने के बाद सागर लौट गया था। उसका ससुराल इंदिरानगर नागझिरी में है। बेटी नाना के पास रहती है। जिससे मिलने आया था। ससुर बाबूराम ने उसकी बेटी से मिलने नहीं दिया था।

कुछ साल पहले पत्नी उसके खिलाफ सागर में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करा चुकी थी। पुलिस के उसके खिलाफ एटीएम तोडऩे की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से रिमांड पर लिया गया है।

चिल्लर और मोबाइल किये जब्त

नागझिरी टीआई विक्रम इवने ने बताया कि बदमाश के पास से चिल्लर और तीन मोबाइल जब्त किये गये। चिल्लर फ्रीगंज स्थित सिंधी चौराहा मंदिर की दानपेटी तोडक़र चुराई थी। वही मोबाइल सागर से उज्जैन आते वक्त ट्रेन से चोरी किये गये है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि पूर्व में उसके खिलाफ कहां अपराधिक मामले दर्ज है। वह उज्जैन कब-कब आया है, उसने शहर में कोई ओर वारदात तो नहीं की है।

नृसिंह मंदिर में चोरी का प्रयास

शुक्रवार-शनिवार रात नृसिंहघाट स्थित नृसिंह लक्ष्मी मंदिर में भी चोरी की वारदात का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर की जाली तोडक़र अंदर घुसने की कोशिश की। बदमाश दानपेटी तोडऩे चाहते थे। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। वारदात का पता सुबह उस वक्त लगा जब कुछ श्रद्धालु दर्शन के लिये पहुंचे। मामले की जानकारी लगने पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुजारी से शिकायती आवेदन लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल दर्शन: महाशिवरात्रि पर थ्री लेयर में कराए जाएंगे दर्शन, 100 क्विंटल लड्डू प्रसादी तैयार

Sat Feb 26 , 2022
श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे एक घंटे में दर्शन, फ्री ई-रिक्शा चलेगा उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व पर 1 मार्च को श्रद्धालुओं को 1 घंटे में महाकाल के दर्शन कराने की व्यवस्था मंदिर प्रबंध समिति ने की है। पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंध के बाद इस साल […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल

Breaking News