सर्वब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में देश विदेश से शामिल हुए युवक-युवती

brahmin samaj parichay sammelan 05 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज अजय रावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन विक्रम कीर्ति मंदिर ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समिति का यह पहला सम्मेलन है जिसमें लंदन, यूके एवं संपूर्ण देश के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार एवं अन्य राज्यों से युवक युवती सम्मेलन में सम्मिलित हुवे तथा समकक्ष युवक-युवती की तलाश की।

सम्मेलन में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश से क्रांतिकारी ब्राह्मण नेता, मुख्य अतिथि पंडित सर्वेश पांडे एवं अखिलेश महाराज, विशिष्ट अतिथि के रुप में उज्जैन पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला, विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलपति पांडे मंच पर उपस्थित रहे एवं समाजजनों को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उपस्थित पंडित हेमंत व्यास, पं. प्रेम मिश्रा, पंडित किशोर शर्मा द्वारा मंच की शोभा बढ़ाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सम्मेलन में समाज के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया गया। मंच संचालन रेखा भार्गव की पुत्री ने ब्राह्मणों का गर्व से सिर ऊंचा करते हुए एक किताब लिखी जिसका नाम नजर है। ब्राह्मण बेटी की सफलता से खुश होकर अतिथि गणों ने मंच पर पुस्तक का विमोचन भी किया व आशीर्वाद दिया। साथ ही मंच का संबोधन रेखा भार्गव, पंडित अजय शंकर तिवारी, पंडित दीपक मेहता द्वारा किया गया।

भजनों की प्रस्तुति प्रीति दीक्षित ने दी। पं. प्रेमनारायण, पं. अजय पांडे, पं. अमित पंड्या, पं. वरुण शर्मा, पं. विनोद जोशी, पं. अरुण पांडे, पं. राहुल पंडित, पं. मुकेश मनावत, पं. मुकेश शुक्ला, पं. राजेश शर्मा, पं. नवीन पांडे, पं. योगेश शुक्ला, पं. ऋषिराज जोशी, पं. रतनदीप मिश्रा, पं. विशाल मेहता, पं. आईसी दुबे, पं. मनोज दुबे, पं. श्रवण अग्निहोत्री, पं. नितिन जोशी, पं. नंदकुमार पांडे, पं. प्रकाश शर्मा, पं. गोपाल व्यास, पं. नित्यानंद तिवारी, पं. गौरव शर्मा, महिला पदाधिकारीगण में नंदनी जोशी, शशि उपाध्याय, रजनी शुक्ला, साधना जोशी, क्षमा शर्मा, अनुपा जोशी, शशि जोशी, मनीषा मिश्रा, सुनीता पचोरी, संध्या पुरोहित, अनीता पांडे, समिति की जिला अध्यक्ष सीमा व्यास, भोपाल से पधारी जिला अध्यक्ष नीतू तिवारी, रतलाम की जिला अध्यक्ष रजनी पांडे, रिचा अवस्थी, नीता तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे। संपूर्ण जानकारी मीडिया प्रभारी राज जोशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तथाकथित पत्रकारों को भेजा जेल

Sat Mar 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। महिला का मंगलसूत्र और 30 हजार रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहे 2 तथाकथित पत्रकारों को शनिवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 26 फरवरी को सुभाषनगर में रहने वाली महिला के घर में चार लोगों ने प्रवेश कर वीडियो बनाते हुए […]
bhairavgarh jail ujjain

Breaking News