मुर्शिदाबाद में BSF के जवानों ने एक-दूसरे को गोली मारी, दोनों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है, इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी में हुई।

मुर्शिदाबाद जिले के काकमारी स्थित बीएसएफ कैंप में आज बीएसएफ के दो जवान हेड कांस्टेबल चंद्रशेखरन और हेड कांस्टेबल जॉनसन टोपे के बीच विवाद हो गया। दोनों जवानों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बंदूक उठा ली और एक-दूसरे पर फायर कर दिया। इस गोलीबारी में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। DIG सुजीत सिंह गुलेरिया के मुताबिक FIR दर्ज कर ली गई है।

इससे ठीक एक दिन पहले अमृतसर में भी आपसी विवाद के चलते 5 जवानों की मौत हुई थी। ठीक एक दिन पहले पंजाब के अमृतसर में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में भी रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोली लगने से घायल युवक की 4 दिन बाद मौत

Mon Mar 7 , 2022
हत्या में बदलेगा मामला, जेल में है आरोपी उज्जैन, अग्निपथ। गोली लगने से घायल युवक की 4 दिन बाद सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब मामला हत्या में बदलेगी। गोली मारने वाले को जेल भेजा जा चुका है। मोतीनगर में रहने वाले लाखन राठौर (27) को […]

Breaking News