हीरामिल की चाल में जन्मदिन मना रहे युवकों ने किया पथराव

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

महिला पर किया वार, गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़

उज्जैन, अग्निपथ। सडक़ पर जन्मदिन मनाकर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकना आसपास रहने वालों को मंहगा पड़ गया। शराबियों ने पथराव कर दिया और मारपीट शुरु कर दी। एक महिला के हाथ पर चाकू से चोंट आई है। पुलिस ने चार युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हीरामिल की चाल में रहने वाले संदीप पिता करणसिंह के पड़ोस में रहने वाले विनीतसिंह बुंदेला का जन्मदिन होने पर उसके साथी पहुंचे थे। जन्मदिन की पार्टी में युवको ने शराब पी रखी थी। हंगामा करने पर संदीप और उसके दोस्त सचिन ने युवको को हंगामा करने से रोकने का प्रयास किया तो राज बैरवा, धु्रव बैरवा, अभयसिंह चौहान और विपीन भाटिया भडक़ गये।

राज ने चाकू निकाल लिया और गाली-गलौच शुरु कर दी। संदीप ने समझाने की कोशिश की तो चारों ने पथराव और मारपीट शुरु कर दी। संदीप-सचिन की पत्नी पूनम और रक्षा बीच बचाव में आई तो शराबियों ने उन पर हमला कर दिया। पूनम के हाथ पर चाकू लगने से घायल हो गई।

रक्षा के साथ मारपीट की गई। पथराव में घरों के बाहर खड़ी बाइक फूट गई। चारों बदमाश चाकू लहराते हुए यह कहते हुए भाग निकले की आइंदा जन्मदिन मनाने से रोका तो जान से मार देगें। पथराव की जानकारी लगने पर देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हंगामा करने वाले नहीं मिल पाये। पुलिस ने मामले में संदीप की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर घायल महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फॉलोअपः बैंकों को नोटिस, मांगी लिपिक के खातों की जानकारी

Thu Mar 10 , 2022
दूसरे दिन भी जारी रही आर्थिक अपराध शाखा की जांच उज्जैन, अग्निपथ। महाराजवाड़ा स्कूल के लिपिक पर दर्ज हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। लिपिक धर्मेंद्र चौहान के घर से आर्थिक अपराध शाखा की टीम को करीब 10 […]