बड़नगर में नकली बीड़ी का भंडार मिला, देवास पुलिस ने दबिश देकर जब्त किया

बड़नगर, अग्निपथ। नकली सामान का कारोबार करने वाले धडल्ले से अपना करोबार करते है। जिन्हे कानून का किसी प्रकार का कोई डर नही होता। किन्तु कही से कोई सुराग लगता है तो संबंधित द्वारा नकली सामान बेचने वालो पर कार्यवाही करवाई जाती है।

ऐसा मामला बड़नगर में सामने आया जिसमें एक व्यापारी द्वारा धडल्ले से नकली बीड़ी बेचने का करोबार किया जा रहा था जहा देवास पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुऐ 30 नम्बर बीड़ी के पैकट बड़ी मात्रा में जब्त किये है। सब इस्पेक्टर महेंद्र सिंह व एएसआई मातादीन ने टीम के साथ बड़नगर में रिंकू जैन नयापुरा के यहा कपड़ा दुकान पर छापा मार कार्यवाही की।

जहां दुकान मे पीछे से 30 नम्बर बीड़ी के 250 पैकेट जब्त किये। इस कार्यवाही में मंगलोर के 30 नम्बर बीड़ी के चेकिंग आफिसर हरगोविंद राठौड़ भी साथ थे। बताया जाता है कि देवास कोतवाली पुलिस की नजरों में नकली बीड़ी का यह मामला लाया गया था। इसके बाद देवास पुलिस ने उज्जैन के विकास जैन को पकड़ा था । जिसने बड़नगर के रिंकु जैन का हवाला दिया था। पुलिस ने नकली सामान बेचने की धारा में मामला दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार किया व हाथों हाथ मुचलके पर छोड़ भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़नगर में नकली बीड़ी का भंडार मिला, देवास पुलिस ने दबिश देकर जब्त किया

Fri Jul 29 , 2022
बड़नगर, अग्निपथ। नकली सामान का कारोबार करने वाले धडल्ले से अपना करोबार करते है। जिन्हे कानून का किसी प्रकार का कोई डर नही होता। किन्तु कही से कोई सुराग लगता है तो संबंधित द्वारा नकली सामान बेचने वालो पर कार्यवाही करवाई जाती है। ऐसा मामला बड़नगर में सामने आया जिसमें […]

Breaking News