ट्राले पर से पोकलेन गिरी नीचे दबे किशोर का पैर कटा

पारा, अग्निपथ। अब से कुछ देर पहले पारा के बख़तपुरा में एक ट्राले पर से पोकलेन उतारते समय पोकलेन गिर गई जिसमें में एक किशोर का पैर पोकलेन के नीचे आने से कट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के लगभग पारा के बख़तपुरा में ट्रक में से पोकलेन उतारने के दौरान पोकलेन का बेल्ट टूट गया जिससे पोकलेन मशीन सडक़ पर जा गिरी। जिसमे एक किशोर का पैर मशीन के नीचे दबने से कट गया। बताया जाता है कि मशीन पारा के एक व्यापारी ने खरीदी थी और कम्पनी द्वारा ट्रक से इसकी पारा डिलीवरी होनी थी।

इसी डिलेवरी के दौरान पारा के बख़तपुरा में ट्रक से पोकलेन उतारते समय मशीन के बांधने का बेल्ट टूट गया और फिसल गई। जिससे वहीं थोड़ी दूर खड़े एक ग्रामीण किशोर जो एक बाइक के पीछे सवार था उसके 1 पैर का घुटने से नीचे का हिस्सा कट कर मशीन के नीचे रह गया। खबर लिखे जाते समय बीच सडक़ पर हुए हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था तहस नहस हो गई। किशोर ग्राम वडलीपाड़ा का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के रमेशचंद शर्मा मप्र कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष बने

Mon Mar 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष को एक बार और कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव माधवी नागेंद्र द्वारा जारी आदेश में पदभार ग्रहण दिनांक से आगामी आदेश तक रमेश […]

Breaking News