हथियारों की नोंक पर पत्नी को किया किडनैप

कुछ घंटे में ही पकड़ाया, 1 दिन की रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। प्रेम विवाह कर चुके युवक ने साथियों के साथ मिलकर हथियारों की नोंक पर पत्नी को किडनैप कर लिया। पुलिस ने कुछ घंटे बाद नागदा से एक साथी के साथ गिरफ्तार कर 1 दिन की रिमांड पर लिया है।

पाश्र्वनाथ कालोनी में रहने वाली रितिका पिता नरेन्द्र बोरिवाल ने 2 माह पहले घर से भागकर देवास में रहने वाले आकाश सांगते के साथ आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया था। नागझिरी पुलिस ने इंदौर से गिर तार करने के बाद रितिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

आकाश पत्नी को अपने साथ लेने जाने के लगातार प्रयास कर रहा था। इस बीच गुरुवार को वह अपने दर्जनभर साथियों के साथ रितिका के खटीकवाड़ा स्थित मकान पहुंचा और पिस्टल-तलवार लहराते हुए फिल्मी स्टाईल में अपहरण कर ले गया। परिजनों ने जीवाजीगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने वायरलेस पर प्रसारण जारी किया और तलाश शुरु की। रात 11 बजे पुलिस ने आकाश उसके साथी पियुष और रितिका को नागदा से पकड़ लिया।
शुक्रवार दोपहर आकाश और पियुष को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। टीआई गगन बादल ने बताया कि आकाश के साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटनाक्रम में लहराये गये हथियारों का सुराग लगाया जा रहा है।

रितिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

टीआई बादल के अनुसार रितिका-आकाश को नागझिरी पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद आकाश को छोड़ दिया गया था, रितिका माता-पिता के साथ घर लौट गई थी। अब आकाश द्वारा किये गये अपहरण के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। जहां 2 दिन की काउंसिलिंग के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर के समक्ष लगाई मजदूरों ने गुहार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाएं

Fri Apr 1 , 2022
37 दिनों से धरने पर बैठे मजदूरों ने मांगा आज मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिलवाएं उज्जैन, अग्निपथ। विनोद मिल के करीब 4500 मजदूरों के भुगतान के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के पालन की मांग कराने को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने कलेक्टर आशीषसिंह के […]