कुएं में गिरा पांच साल का मासूम, मौत

उज्जैन। खेलते समय बुधवार शाम मासूम घर के पास बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। उसे परिजनों ने क्षेत्रवासियों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया।

ढांचा भवन शराब गोदाम के पास बने अमर नगर में रहने वाले सुमित जाटवा का 5 वर्षीय पुत्र समर्थ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान समीप बने बिना मुंडेर के कुएं तक पहुंच गया और झांकने का प्रयास करते समय गिर पड़ा। लोगों ने मासूम को गिरते देखा तो शोर मचाया और उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरु किये।

कुछ देर में उसे निकाला गया और जिला अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगने पर चिमनगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों की बात पर पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया। क्षेत्रवासियों को कहना था कि कई बार नगर निगम और प्रशासन को कुएं पर जाली लगाने के लिये कहा गया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शासन की लापरवाही से मासूम की जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिप्टी रजिस्ट्रार को बताई छात्रों को आ रही समस्याएं

Wed Apr 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में नए कोर्सेस चालू किए जाने पर लगातार समस्या दिन पे दिन बढ़ रही। मुख्य रूप से विक्रम विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में आ रही समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व विद्यालय के अध्यक्ष राज मेहता छात्रों को साथ लेकर विश्व विद्यालय […]
Vikram student problem shairing 06 04 22