लायंस क्लब उज्जैन विंग के शपथ विधि समारोह में हुआ सेवा सम्मान

उज्जैन। लायंस क्लब उज्जैन विंग द्वारा नवीन कार्यकारणी का वर्ष 2021-22 का शपथ विधि एवं सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शपथ अधिकारी वीडीजी 1 एमजेएफ अजय गुप्ता द्वारा अध्यक्ष अनीता गौड़, सचिव राधा चौहान, कोषाध्यक्ष पिंकी नीमा सहित सम्पूर्ण नवीन कार्यकारणी को सेवा कार्य करने की शपथ डीजी 1 एमजेएफ डॉ अजय गुप्ता द्वारा दिलाई गई।

पूर्व अध्यक्ष सुधीर उपाध्याय एवं पूर्व अध्यक्ष आभा बांठिया द्वारा साथियों का सेवा सम्मान किया गया। संचालन वरिष्ठ लायन शीला व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पीडीजी एमजेएफ आनंद कांत भट्ट, रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ डॉ सतविंदर कौर सलूजा,जोन चेयर पर्सन छाया लोखंडे, लायंस ऑफ उज्जैन कार्डिनेटर गिरीश जायसवाल, चार्टर अध्यक्ष वीरबाला कासलीवाल, एमजेएफ लायन प्रभा भालेराव, हेमलता भट्ट, लता सामदानी, उर्मिला भंडारी, कांता बांठिया, रेखा गुप्ता, ज्योति दीक्षित, तरुणा जोशी, मंजू सुगंधी, विजया गुप्ता, क्रान्ति वैद्य आदि क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुशवाह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई

Fri Jul 30 , 2021
उज्जैन। जिला पंचायत में पदस्थ सुरेन्द्र सिंह कुशवाह 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। जिला पंचायत परिवार द्वारा कुशवाह की सेवानिवृत्ति पर उन्हें साल श्रीफल से सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई । जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कविता उपाध्याय, श्रीमती कीर्ति मिश्रा, जिला […]

Breaking News