मनरेगा के भ्रष्टाचार पर बोले पूर्व मंत्री जब तक जांच नही होती लड़ाई लड़ेंगे जरूरत पड़ी तो विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने की शिकायत

सुसनेर, अग्निपथ। लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बने जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में हुए करोडो रुपये के भ्रष्टाचार के मामले अब कांग्रेस भी मामले की जांच कर कार्रवाई करवाए जाने के लिए लड़ाई लडऩे की बात कर रही है।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुँचे प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची ने पत्रकारों के द्वारा भ्रष्टाचार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता ने भ्रष्टाचार के मामले को उठाया है तो इस लड़ाई को कांग्रेस आगे तक लेकर जाएगी। जब तक मामले की जांच होकर कार्रवाई नही होती कांग्रेस आवाज उठाएगी ओर जररूत पड़ी तो मामले को विधानसभा तक भी लेकर जाएगी।

भ्रष्टाचार के इस मामले में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दिलीप सकलेचा ने भी मामले की गम्भीरता से जांच करवाने के बात पत्रकारों से एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता में कही है। यहां बता दे कि मनरेगा योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जनपद पंचायत प्रधान सुनीता कृष्ण चन्द्र पाटीदार ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत कर करवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उसके बाद ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिक हुसैन बोहरा ने जिला पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत की हुई है।

मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारीयो द्वारा इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की जा रही है जिससे मामले की गंभीरता को आसानी से समझा जा सकता है मामले में प्रशासन की चुप्पी क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने व दोषी कर्मचारियों को बचाने की ओर इशारा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उस नेता को चुनो जो कुर्सी की नही, देश की भक्ति करेें- देवकीनंदन ठाकुर

Wed Apr 6 , 2022
देवास, अग्निपथ। आजादी के बाद हमने भौतिक विकास तो बहुत किया, किंतु संस्कारों का पतन भी किया है। नेताओं ने देश की संस्कृति बचाने की बजाय अपनी कुर्सी को बचाई है। उसी ईमानदार नेता को चुनो जो कुर्सी की नहीं देश की भक्ति करें और हमारे सनातन संस्कार और संस्कृति […]
Dewas devkinandan thakur katha 06 04 22

Breaking News