उज्जैन की शान… एमी नीमा

कैटवॉक से शुरू हुआ सफर छोटे पर्दे तक पहुंचा, नए सीरियल सिस्टर मारिया में भी आएंगी नजर

उज्जैन, अग्निपथ। बचपन के सपने हमेशा हसीन होते हैं। जिसमें हम कुछ भी बन जाते हैं। कभी डॉक्टर, कभी वकील, कभी चित्रकार, कभी पुलिस और कभी कभी फिल्म स्टार का भी सपना देख लेते हैं। लेकिन जब बचपन से जवानी आती है। तो यह भी सपने टूट कर बिखर जाते हैं। कारण… सपने को सच में बदलने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और इंतजार की जरूरत होती है। जो हर इंसान में नहीं होती है।
सपने देखना और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना दोनों में बहुत अंतर है। जिंदगी सपने को साकार बनाने के लिए कड़ा इम्तिहान लेती है।

हमारे शहर की निवासी एमी नीमा ने भी बचपन में सपना देखा था। रुपहले पर्दे पर आने का। जिसके लिए उन्होंने मुंबई की राह पकड़ी। मगर इसकी शुरुआत सन 2017 में इसी शहर के एक होटल से हुई। फैशन शो का आयोजन था। जिसमें एमी नीमा ने पहली बार कैटवाक किया। उन्होंने नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबा कंपटीशन में भाग लिया और गरबा क्वीन का भी खिताब जीता।

जिसके बाद मुंबई की राह पकड़ी। 24 घंटे जागने वाले इस शहर में अपना रास्ता बनाना आसान नहीं होता है। इसके लिए एक लक्ष्य और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। बुधवारिया क्षेत्र की निवासी एमी , अपनी धुन की पक्की थी। तभी तो उन्होंने मुंबई जाकर छोटे पर्दे पर उज्जैन का नाम रोशन कर दिया।

उज्जैन की इस कलाकार पर आज उज्जैन को गर्व है। जिन्होंने मुंबई माया नगरी में जाकर हिंदी और मराठी वेब सीरीज में काम किया। 12 से अधिक रैंप शो किए। लघु फिल्म तेरा मोह, कवच, हैवान, कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियलों में काम किया।

वेब सीरीज इश्क आजकल, पेइंग गेस्ट, सावधान इंडिया में प्रधान नायिका की भूमिका निभाई। सन 2018 में एमी नीमा को कपिल शर्मा के शो में फिल्म एक्टर विकी कौशल के साथ अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिला। जिसे सभी ने सराहा। उनका ताजा सीरियल सिस्टर मारिया भी जल्दी ही छोटे पर्दे पर आने वाला है। जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

माया नगरी में उज्जैन का नाम रोशन कर रही एमी नीमा इन दिनों अपने शहर में आई हुई हैं। आज उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनकी अब यही मुराद है कि वह माया नगरी में बड़े पर्दे पर काम करके उज्जैन का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>पंचक्रोशी यात्रा: </span>हर पड़ाव पर 100 शौचालय, 10 बेड का अस्पताल

Thu Apr 7 , 2022
पंचक्रोशी यात्रा 25 से, दो लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान, अफसरों ने देखी व्यवस्थाएं उज्जैन, अग्निपथ। 25 अप्रैल से आरंभ हो रही पंचक्रोशी यात्रा से पहले गुरूवार को कलेक्टर आशीष सिंह और जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले। पटनीबाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर […]