पंचक्रोशी यात्रा: हर पड़ाव पर 100 शौचालय, 10 बेड का अस्पताल

पंचक्रोशी यात्रा 25 से, दो लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान, अफसरों ने देखी व्यवस्थाएं

उज्जैन, अग्निपथ। 25 अप्रैल से आरंभ हो रही पंचक्रोशी यात्रा से पहले गुरूवार को कलेक्टर आशीष सिंह और जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले। पटनीबाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर से निरीक्षण आरंभ हुआ। कलेक्टर यात्रा के 118 किलोमीटर में पडऩे वाले हर एक पड़ाव पर पहुंचे और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

2 साल बाद निकल रही पंचक्रोशी यात्रा निकाली जा रही है, इसमें करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कलेक्टर ने हर पड़ाव स्थल पर 100-100 अस्थाई शौचालय और 10 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने के निर्देश दिए है। सुबह करीब 10.30 बजे नागचंद्रेश्वर मंदिर से दौरे की शुरूआत हुई। कलेक्टर आशीष सिंह पिंगलेश्वर, करोहन, नलवा, अंबोदिया, कालियादेह, जैथल, उंडासा पड़ाव स्थल पर पहुंचे।

कलेक्टर ने दिए ये भी निर्देश

  • पंचक्रोशी मार्ग पर लगे मधुमख्खियों के सभी छत्ते हटाए जाए। वन विभाग का अमला यह काम करेगा।
  • प्रत्येक पड़ाव स्थल पर स्नान के लिए फव्वारे, इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस और फायर फायटर तैनात रखे जाए।
  • प्रत्येक पड़ाव पर दो ठंडे पानी के टैंकर दुग्ध संघ द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • पेयजल व स्नान की व्यवस्था पीएचई द्वारा की जाएगी। हर 500 की दूरी पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  • प्रत्येक पड़ाव पर उचित मूल्य की दुकानें आपूर्ति विभाग द्वारा लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष मेहता राजस्थान में खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित

Thu Apr 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। खुशालदास विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़, राजस्थान में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन मल्लखंभ चेम्पियनशिप के समापन अवसर पर वाणिज्य अध्ययनशाला,विक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष मेहता को एम्पायर के रूप में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मल्लखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश इंडोलिया ने खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित […]