सांसारिक सुख छोडक़र 4 लोग लेंगे मुनि धर्म की दीक्षा

24 अप्रैल को तपोभूमि तीर्थ पर होगा दीक्षा समारोह

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड़ स्थित तपोभूमि तीर्थ पर 21 से 25 अप्रैल के बीच होने वाले पंच कल्याणक महोत्सव के दौरान 4 लोग सांसारिक सुख-ऐश्वर्य का त्यागकर भगवान महावीर के मार्ग पर चलते हुए दीक्षा लेंगे। दीक्षा का मुख्य समारोह 24 अप्रैल को होगा। उज्जैन में दीक्षा लेने वालों में एक कर्नाटक के व्यापारी है, एक 17 साल का कर्नाटक का युवा है और एक उज्जैन की ही गृहस्थ महिला है।

तपोभूमि के प्रणेता आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा चार लोगों को दीक्षा दी जाना है। कर्नाटक के भोज में रहने वाले 72 साल के व्यापारी सुभाष भैय्या का एक पुत्र डॉक्टर है और दूसरा पुत्र व्यापारी है। 2019 में श्रवण बेलगोला कर्नाटक में आयोजित महामस्तकाभिषेक के दौरान आचार्य विद्यासागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त करने के बाद ही सुभाष भैय्या ने संयम जीवन आरंभ कर दिया था।

इसी तरह कर्नाटक के सतलगा में रहने वाले 17 साल के सौधर्म ने भी मुनि जीवन को चुना है। 10 वीं तक शिक्षित सौधर्म भी 2019 में ही आचार्य विद्यासागर जी महाराज के संपर्क में आए थे।

83 साल के ब्रह्मचारी गुलजारीलाल भी आचार्य विद्यासागर जी महाराज से दीक्षा लेंगे। श्री गुलजारीलाल पिछले 16 साल से तपोभूमि में ही सेवारत है।

उज्जैन के सेठीनगर में निवास करने वाली श्रीमती मोतीरानी जैन उम्र 63 साल भी पिछले कई वर्षो से आचार्य विद्यासागर जी महाराज के संपर्क में रहकर संयम जीवन का पालन कर रही है। श्रीमती मोतीरानी जैन गृहस्थ है, इनके पति बिजली वितरण कंपनी में पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक सवारों को बस ने कुचला, एक की मौत

Mon Apr 18 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड पर सोमवार दोपहर तेज र तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दुर्घटना स्थल पर एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि निनोरा के समीप बाइक सवार दो युवकंों को तेज गति से आई यात्री बस ने […]

Breaking News