दहेज में कार नहीं देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर किया अंतिम संस्कार

Nalkheda thane me parijan

मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप, पुलिस ने किया हत्या का प्रकरण दर्ज

नलखेड़ा, अग्निपथ। ग्राम पिपलिया सोनगरा मे एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर घर के सामने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलि

मृतका टीना
मृतका टीना

स ने मायके वालों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम लटूरी उमठ निवासी बालूसिंह पिता रंजीतसिंह गुर्जर की लडक़ी टीना (24) का विवाह वर्ष 2017 में ग्राम पिपलिया सोनगरा के नंदराम गुर्जर के पुत्र सुरेश से हुआ था। शादी के बाद से ही पति सुरेश पत्नी टीना से आए दिन दहेज के लिए ताने देता था। वह कहता था दहेज में कार नहीं दी, तेरे पिताजी से जब कार लेकर आएगी तभी तुझे अच्छे से रखूंगा। इसी बात को लेकर सुरेश टीना के साथ मारपीट भी करता था।

मृतका के पिता बालूसिंह ने बताया कि टीना का 2 वर्षीय का लडक़ा भी है। पुलिस को की गई रिपोर्ट में लडक़ी के पिता बालू सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे मेरी पत्नी के पास समधी नंदराम का फोन आया कि तुम्हारी लडक़ी पति से झगड़ा कर रही है। तुम जल्दी आ जाओ और टीना को ले जाओ। नंदराम का फोन आने के बाद टीना के पिता परिजनों के साथ सोमवार को ही पिपलिया सोनगरा पहुंचे। वहां जाकर देखा तो टीना की लाश पड़ी हुई थी तथा अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

जल्दबाजी में घर के सामने ही कर दिया अंतिम संस्कार

लाश के दोनों पैर गर्दन व शरीर में अन्य जगह चोट के निशान थे। समधी नंदराम व अन्य लोगों से हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार न करने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने मृतका के पीहर वालों की बात नहीं मानी और अंतिम संस्कार शमशान की जगह घर के सामने खेत किनारे करने लगे।

टीना के मामा ने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई इतने में ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। लडक़ी के पिता ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय मेरे दो साले व पत्नी थी इस कारण हम ज्यादा विरोध नहीं कर पाए क्योंकि सुसराल पक्ष के अधिक लोग थे उसके बाद डायल 100 लगाने पर पुलिस भी आ गई और वहां स्थिति देखकर हमें थाने में भेज दिया गया।

कार्रवाई को लेकर महिलाएं और पुरुष पहुंचे थाने

उक्त घटना के बाद पुलिस कार्यवाही करवाने को लेकर टीना के परिजन व ग्राम लटूरी उमठ के पुरुष व महिलाएं थाना परिसर पहुंचे व रिपोर्ट दर्ज कर घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा लडक़ी के पिता बालूसिंह गुर्जर की रिपोर्ट पर सुरेश पिता नंदराम गुर्जर पर धारा 302, 304 बी, एवं 201 में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शेरपुर ने कोर्ट में किया समर्पण

Mon Apr 18 , 2022
साल भर ढूंढती रही पुलिस, कोर्ट परिसर में पहुंचे सैंकड़ों समर्थक जावरा /रतलाम, अग्निपथ। प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर ने सोमवार जिला कोर्ट में समर्पण कर दिया। शेरपुर के विरुद्ध नामली थाने में जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज था। […]
कोर्ट परिसर में सरेंडर के बाद मौजूद शेरपुर।

Breaking News