परशुराम दर्शन यात्रा में ब्राह्मण समाज के हर घर से होगी भागीदारी

ब्राह्मण समाज के सभी संगठन के पदाधिकारी बैठे एक साथ

उज्जैन, अग्निपथ। अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 3 मई को बाबा श्री महाकालेश्वर के दरबार से प्रात: 9:30 निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा में ब्राह्मण समाज के हर एक घर से भागीदारी होगी।

श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के पं. श्रवण शर्मा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महामंत्री पं तरुण उपाध्याय ने बताया कि 24 मई को श्री महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज धर्मशाला पर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती महोत्सव पर निकलने वाली परसराम दर्शन यात्रा पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने परशुराम जयंती पर निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा के स्वरूप और व्यवस्था की पूरी जानकारी सभी के मध्य में रखी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने सभी संगठनों से अपनी ओर से समाज में अपील करने की बात कही। परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक ने सभी समाज जनों से उस दिन का समय समाज को समर्पित करने की बात कहीं। बैठक में समाज के वरिष्ठ पं. जियालाल शर्मा, नगर भाजपा के अध्यक्ष पं. विवेक जोशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. योगेश शर्मा, पं. रवि शुक्ला, नगर भाजपा के महामंत्री पं. विशाल राजोरिया, पं. विजय व्यास, पं. यशवंत व्यास, पार्षदगण राजेश्वरी जोशी, पं. संतोष व्यास, पं. शिवेंद्र तिवारी, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पं. राजेंद्र गुरु, पं. हेमंत व्यास, पं. भगवान शर्मा, पं. अजेंद्र त्रिवेदी, पं. देवेंद्र पुरोहित, पं. शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, पं. अभिजीत दुबे, पं. बुद्धिविलास उपाध्याय, पं. विनय ओझा, पं. धनंजय शर्मा, पं. अनिल मंडलोई, पं. अजय रावत, पं. आकाश तिवारी, पं. प्रशांत पुजारी, पत्रकारगण पं. प्रकाश त्रिवेदी, पं. प्रमोद व्यास, पं. नीलेश शर्मा, पं. राकेश पंड्या, पं. निरंजन मेहता, पं. धन्नालाल शर्मा, पं. विजय दीक्षित आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सतीश शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. शिव नारायण शर्मा, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज के अध्यक्ष पं. राजेंद्र तिवारी, पं. अभिषेक शर्मा, पं. सतीश शुक्ला, पं. लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, पं. शिवशंकर भट्ट, पं. भूपेंद्र शर्मा, पं. श्याम सुंदर शर्मा, पं. बसंत त्रिवेदी, पं. मनोज महादेव शर्मा, पं. महेंद्र शर्मा, पं. आशीष उपाध्याय, पं. वरुण शर्मा, पं. संजय दिवटे, अंकित त्रिपाठी, पं. मनीष शर्मा, पं. भरत शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने किया एवं आभार पं. अजय शंकर जोशी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोशनी से जगमग मस्जिदों में बोहरा समाज के लोगों ने रात भर पढ़ी नमाज

Sun Apr 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बोहरा समाज के लोगों ने 23 अप्रैल को लैलतुल कदर के मुबारक अवसर पर शहर की 27 मस्जिद एवं मरकजो मे रातभर अल्लाह की इबादत की रोशनी से जगमग मस्जिदों में से अपने गुनाहों के लिए मगफिरत की दुआएं मांगी। साथ ही देश में अमन शांति की दुआ […]