आरक्षक को चाकू मारने वाले टोल नाके पर डालने वाले थे डकैती

आरोपियों में पूर्व पार्षद के साथ वकील का पुत्र भी शामिल

उज्जैन, अग्निपथ। आरक्षक और लाइन मैन को चाकू मारने वाले रिकार्डशुदा बदमाश निकले। फरारी में गिरोह चिंतामण बायपास रोड के टोल नाके पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। हथियारों के साथ पकड़ाए गिरोह को चिंतामण पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को कोर्ट में पेश कर दिया। आरोपियों में पूर्व पार्षद के साथ ही वकील का पुत्र भी शामिल है।

चिंतामण टीआई जीवन डिंडोर ने बताया 15 जुलाई की रात लालपूल पर विद्युत कंपनी के लाइनमैन हरिशंकर व चिंतामण ब्रिज पर आरक्षक कमल जसौदिया को आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिए थे। पुलिस हमलावरों को तलाश रही थी इसी दौरान रेलवे क्रासिंग के पास पंड्याखेड़ी के नितिन मालवीय, राहुल पंवार, पंवासा के किशोर हर्षु राणा, नीमनवासा के शुभम मालवीय, गोलू मटकी को चाकू-तलवार, मिर्च पावडर व रस्सी के साथ पकड़ा।

सख्ती से पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि उन्होंने ही आरक्षक व लाइनमैन को चाकू मारे थे। फरारी में रुपए की जरुरत होने पर चिंतामण बायपास स्थित टोल नाके के ऑफिस पर कलेक्शन लूटने वाले थे। जानकारी के बाद सभी पर लूट के प्रयास का भी केस दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से जेल भेजने के आदेश हो गए। याद रहे बदमाशों ने घटना के दौरान एक घंटे तक उत्पात मचाया था।

तीन आरोपी आदतन अपराधी

पुलिस के अनुसार शुभम कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुदंरलाल मालवीय का पुत्र है। उस पर पांच केस दर्ज हो चुके हैं। हर्षु के पिता संतोष राणा वकील है। सरगना नितिन पर अब तक 11 प्रकरण कायम हुए हैं। राहुल पर भी पांच मुकदमे दर्ज हंै। गोलू पर चार केस हो गए हैं। रिकार्ड को देखते हुए नितिन पर रासुका और अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फुफेरा भाई 7 साल की बहन से करता था दुष्कर्म,जेल भेजा

Sun Jul 18 , 2021
अश्लील वीडियो दिखाकर बनाता था शिकार उज्जैन,अग्निपथ। मक्सी रोड पर सात साल की मासूम को उसका फुफेरा भाई एक माह से शिकार बना रहा था। अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर पंवासा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पूछताछ के […]

Breaking News