शेयर का काम करने वाले युवक की तलाश में पहुंची गोरखपुर पुलिस

बैंक खाते में हुआ 7 लाख 50 हजार रूपए का संदिग्ध लेन-देन

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड़ स्थित कंचनपुरा में रहने वाले एक युवक को साइबर अपराध के मामले में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की सायबर पुलिस तलाश रही है। गोरखपुर पुलिस की टीम ने उज्जैन में माधवनगर पुलिस की मदद से इस युवक के घर पर छापेमारी की, युवक फरार हो गया है।

मक्सीरोड़ स्थित कंचनपुरा में रहने वाला आकाश पिता रविशंकर रायकवार उत्तरप्रदेश में वांटेड है। रविवार की शाम गोरखपुर से सायबर सेल की एक टीम उसकी तलाश करते हुए उज्जैन पहुंची और उसके घर पर दबिश दी। परिवार के लोगों से पूछताछ की, इसके अलावा यह टीम इंदौर रोड दो तालाब के पास स्थित आईडीबीआई बैंक में भी पहुंची थी। इस बैंक में आकाश का खाता है।

गोरखपुर से आई साइबर पुलिस माधव नगर पुलिस की सहायता से आकाश के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने बताया कि वह लगभग 1 साल से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के ललितपुर में रह रहा है। आकाश शेयर मार्केट का काम करता है। आकाश की बहन अनामिका रायकवार ने बताया कि लगभग 1 साल पहले गोरखपुर की किसी व्यक्ति ने उसके खाते में कमीशन के एवज में पचास हज़ार रूपए डाले थे। इसके बाद फिर सात लाख रूपए उसके खाते में और डाले गए। इन रूपयों को वापस लौटाने की आकाश ने कोशिश भी की लेकिन अब गोरखपुर की साइबर पुलिस घर आकर पूछताछ कर रही है। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आकाश की बहन ने पुलिस को बताया है कि फिलहाल आकाश से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अमूमन वहीं परिवार को फोन करता है, तब बात हो पाती है। आकाश के बैंक खाते में 7 लाख 50 हजार रूपए से ज्यादा की रकम कहां से आई, किसने यह रूपयां उसके खाते में डाला और क्या आकाश खुद इस धोखाधड़ी में शामिल है? इन सारे सवालों के जवाब गोरखपुर पुलिस की जांच पर टिके है।

आकाश रायकवार की तरह का ही एक मामला कुछ महीने पहले उज्जैन में सामने आ चुका है। सायबर ठगों ने ठीक इसी तरह से तेलीवाड़ा पर चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक को मोहरा बनाकर उसके बैंक खाते में 3 करोड़ रूपए से अधिक का ट्रांजेक्शन किया था। इसी प्रकरण की जांच के दौरान सीएसपी कोतवाली पल्लवी शुक्ला पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बी.एड. के 80 प्रतिशत विद्यार्थी एक ही परीक्षा में फेल

Mon May 2 , 2022
विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर जताया विरोध, वैल्यूवेशन कमेटी करेगी जांच उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के बाहर सोमवार दोपहर बी.एड. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों का आरोप है कि बी.एड. की परीक्षा […]