कैलाश विजयवर्गीय लाउडस्पीकर पर बोले- कुछ लोग देश को धर्मशाला समझेंगे तो बर्दाश्त नहीं

भगवान महाकाल का गर्भगृह से किया जलाभिषेक, ओम नम: शिवाय जाप किया

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने नंदीहाल में ओम नम: शिवाय का जाप भी किया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य सरकारों को न्यायालय के आदेश ना मानने की बात कही और बताया कि अराजकता का मुख्य कारण यही है। विजयवर्गीय ने आप पार्टी को खलिस्तान समर्थक बताया।

लाउडस्पीकर पर कहा कि देश को धर्मशाला समझने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय ने लाउडस्पीकर पर योगी के एक्शन के बाद एमपी सरकार के लिए कहा कि मुझे लगता है कि हाई कोर्ट के आदेशों का पालन सरकार करेगी और जल्द ही डेसीबल के अनुसार ध्वनि पर नियंत्रण किया जाएगा।

राजस्थान में जम्मू में हनुमान चालीसा को लेकर हुए विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग इस देश को धर्मशाला समझते तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारों को समझाइश देते हुए कहा कि इस प्रकार के अलगाववादी बातें नहीं होना चाहिएं। सब अपनी आस्था के अनुरूप कार्य करें। लेकिन यह स्पष्ट है कि देश में हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं उसे मानना चाहिए। राज्य सरकार आदेश का पालन नहीं करतीं। महाराष्ट्र इसका एक उदाहरण है।

एमपी में लाउडस्पीकर पर लगाम

कैलाश विजयवर्गीय कहा कि मुझे लगता है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन सरकार करेगी। कितने डेसीबल का साउंड होना चाहिए, उसी अनुसार नियमों का पालन साउंड स्पीकर के लिए सरकार करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे विद्यार्थियों को डम्पर ने मारी टक्कर दो की मौत, एक घायल

Tue May 3 , 2022
देवास, अग्निपथ। प्रदेश, जिले सहित शहर में अस्तव्यस्त यातायात होने के कारण दुर्घटनाओ का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे लोग घायल हो रहे है वही मौत भी हो रही है। टोंकखुर्द के ग्राम देवली में देवास से परीक्षा देकर तीन बाईक सवार […]
हादसे