परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे विद्यार्थियों को डम्पर ने मारी टक्कर दो की मौत, एक घायल

हादसे

देवास, अग्निपथ। प्रदेश, जिले सहित शहर में अस्तव्यस्त यातायात होने के कारण दुर्घटनाओ का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे लोग घायल हो रहे है वही मौत भी हो रही है। टोंकखुर्द के ग्राम देवली में देवास से परीक्षा देकर तीन बाईक सवार अपने घर ग्राम नागपचलाना लौट रहे थे। तभी ग्राम देवली के पास एक अनियंत्रित डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए।

बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो बहन और एक भाई था। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। बाइक पर सवार छात्रा पिता कुशल सिंह सोनू 20 वर्ष एवं नागेंद्र पिता प्रताप सिंह 18 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं इनके साथ जा रही इनकी बहन शालू को गंभीर अवस्था में देवास जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

घटना स्थल पर मौजूद लोगो का कहना है कि डंपर अंध गति से आ रहा था, जिसका का संतुलन बिगडऩे से वह सडक़ साइड में आकर पलटी खा गया और जिस कारण बाइक सवार तीन विद्यार्थी इसके चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सादा जीवन और उच्च विचार में जिंदगी के असल मायने - किरण सेठ

Tue May 3 , 2022
संस्कृति ग्लोबल स्कूल पर कार्यशाला में बताया यात्रा का उद्देश्य बडऩगर,अग्निपथ। 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा किस प्रकार होना चाहिए। माता पिता को चाहिए कि उनका पुत्र इस उम्र में उनके हिसाब से अपना जीवन यापन करें और उसकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे […]
Badnagar padmashree kiran seth 03 05 22

Breaking News