होटल संचालक के पुत्र ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, मौत

प्रेमिका की हालत गंभीर, सालभर से रह रहे थे साथ

उज्जैन, अग्निपथ। होटल संचालक और कांग्रेस नेता के पुत्र ने गुरुवार को प्रेमिका के साथ जहर खा लिया। दोनों कमरे में बदहवास मिले। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रेमी की मौत हो गई। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि विक्रम विहार कालोनी में रहने वाले रजत पिता संजय यादव (22) और पूजा ठाकुर (21) को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां रजत की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पूजा की हालत गंभीर होना सामने आया है। प्रारंभिक विवेचना में सामने आया कि दोनों सालभर से पति-पत्नी के रुप में परिवार से अलग रह रहे थे। दोपहर में परिजनों को जानकारी मिली तो विक्रम विहार पहुंचे थे। यह बात भी सामने आई है कि दोनों का रिश्ता परिवार को पसंद नहीं था। जिसके चलते रजत की अक्षय तृतीया पर शादी करा दी गई थी। बावजूद वह प्रेमिका के साथ था।

पूजा के संबंध में पता चला है कि वह पंवासा कर रहने वाली थी। उसका विवाह हो चुका था, लेकिन रजत से प्रेम प्रसंग के चलते पति को छोड़ दिया था। पति से उसका तलाक का मामला चल रहा है। उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। घटनास्थल का कमरा बंद कर दिया गया है। परिजनों ने रजत का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराने की बात कहीं है। पोस्टमार्टम के बाद बयान दर्ज कर कमरे की जांच की जाएगी।

पिता की देवासगेट पर होटल

पुलिस के अनुसार मृतक रजत के पिता की देवासगेट पर जय संजय नाम होटल है। वहीं परिवार की दूसरी होटल तीनबत्ती चौराहा पर प्रेम पैलेस के नाम से बनी है। रजत के माता पिता वल्लभनगर में रहते हंै। पिता संजय यादव कांग्रेस नेता भी है। जांच के बाद ही घटना का सही कारण सामने आ पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिन से लगातार सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह से महाकाल दर्शन

Thu May 5 , 2022
सूचना मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं की बढ़ जाती है भीड़, बंद करने पड़ते हैं दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दो दिन से लगातार सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन करवाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था उस समय फेल हो जाती है जब स्थानीय श्रद्धालु अपने […]
shik