मुंबई की युवती से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म,9 माह बाद केस

उज्जैन, अग्निपथ। भैरवगढ़ पुलिस ने होटल में काम करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने करीब 9 माह पहले मुंबई से दर्शन करने आई युवती को फांसकर ज्यादती की थी। मामले में आरोपी शनिवार रात तक गिर त में नहीं आ सका।

मुंबई निवासी 30 वर्षीय युवती हरियाणा स्थित गुडग़ांव में आईटी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार को वह थाने पहुंची। बताया कि अगस्त 2021 में उज्जैन दर्शन के लिए आई थी। यहां रुकने के दौरान होटल कर्मचारी ग्राम पान बड़ौदिया निवासी राजकुमार से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर राजकुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

घटना के बाद वह घर चली गई थी और परिजनों की समझाईश के बाद उसने केस दर्ज कराने की हि मत की है। टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि मामले में आरोपी को तलाश रहे है,लेकिन अब तक वह हाथ नहीं आ सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेदनगर में प्रोफेसर के गले से बदमाश ने झपटी चेन

Sat May 14 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी के साथ टहलने निकले प्रोफेसर के साथ बाइक सवार बदमाश ने चेन स्नेचिंग को अंजाम दे दिया। वारदात के बाद पुलिस मामला संदिग्ध मानती रही। फुटेज सामने आने पर देर रात मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। वेदनगर में रहने वाला प्रवीण कुमार पिता गंगाराम बड़ोदिया (42) […]