आराम फरामोश सीएमओ का कहना- इंजीनियर भ्रम पैदा कर रहा

राम की चिडिय़ा राम का खेत, चुग लो चिडिय़ा भर-भर पेट

झाबुआ। जिले की थांदला नगर परिषद में भाजपा का दूसरा कार्यकाल अब लग भाग खत्म होने को है। पूर्व परिषद भी लगातार विवादोमें रही। भाजपाई पूर्व परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का विवाद पुरे कार्यकाल रहा यह तक की उपाध्यक्ष के विरोध मे भाजपाई अध्यक्ष की अगुवाई में ही अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा था। बीती परिसर में परिषद द्वारा की गई गलतियों और विवादो के बाद भी नगर की जनता ने पहली गलती माफ कर एक बार पुन: वर्तमान परिषद को नगर विकास का मोका दिया किंतु नगर की जनता अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हे।

यूं तो विपक्ष में कांग्रेस के पार्षद भी ही लेकिन अपने स्वहित के चलते भी नगर के कांग्रेसी पार्षद रात के अंधेरे में भाजपाइयों की गोद में बैठे नजर आते हे। वर्तमान परिषद के कार्यकाल में अधिकांश कार्य विवादो में रहे चाहे वह सीसी रोड निर्माण का हो या केशव उद्यान को उजाड़ कर निजी कालोनाइजर को लाभ देने का हो या वार्ड क्रमांक 1 में महिला बाल विकास विभाग के साथ पिडब्ल्यूडी के बाहर दुकान निर्माण का या वार्ड क्रमांक 15 में कृषि विभाग और छात्रावास के बाहर बनी अवेध रूप से दुकानों का मामला हो शुरू से ही विवादी में रहा।

असल में नगरपरिषद ने नजूल भूमि पर अवेध रूप से अतिक्रमण कर दुकानें बना दी और कोरोना काल में नियम विपरीत कोविड नियम का उल्लंघन कर, अंधा बाटे रेवड़ी तर्ज पर अपनो अपनो को दे दी। मामला जब सुर्खियों में आया तो प्रक्रिया पर विराम लगा किंतु नगर परिषद के दबंगों ने सत्ता के रोब पर कार्य को अंजाम देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

बीते दो वर्षो से वार्ड क्रमांक एक में महिला बाल विकास के समीप बन रही दुकानों का कार्य बंद पड़ा था लेकिन अचानक चुनाव की सुगबुगाहट के चलते पुन: कार्य शुरू हो गया। आश्चर्य तो यह की कार्य करने वाले ठेकेदार का कहना है की मेने दो वर्षो पूर्व विवादो व भुगतान नहीं होने के चलते कार्य बंद कर दिया था वर्तमान में कार्य में नही कर रहा क्योंकि सामग्री के दाम बड़ गए और नगर परिषद पुरानी दर पर कार्य चाहती। मुझे कहा था पर मेने कार्य नही किया।

संभवत: निर्माण कार्य जिन लोगो को आवंटित हुई वो लोग ही बना रहे। मामले में उपयंत्री पप्पू बारिया का कहना है की कार्य ठेकेदार ही करवा रहा हे तो सिएमओ भारत टाक का कहना है की कार्य कोन कर रहा तलाश करता हु। उपयंत्री द्वारा ठेकेदार द्वारा कार्य करवाए जाने की बात से अवगत करवाया तो सीएमओं टाक का कहना है उपयंत्री भ्रम पैदा कर रहा हे।में दिखवात हु आखिर ऐसा क्यों हो रहा हे। अब हालत यह है की साहब गर्मी में कार्यालयीन समय पर ऐसी, कूलर में आराम फरमाते नजर आते ही। नगर में कहा क्या चल रहा इस से कोई लेना देना नही। जिसकी जहा सेटिंग हो जाए उसके संरक्षण में करो अवेध निर्माण,सप्लाय सेटिंग यानी कुल मिला कर बांटी राज में नगर का बंटाढार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमिका से मिलने के लिए ट्रेन लेट करना थी, उड़ा दी बम होने की अफवाह

Fri May 20 , 2022
उसी ट्रेन के सफाई कर्मचारी थे आरोपी उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखा होने की झूठी सूचना देने वाले दो युवकों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस ट्रेन के बारे में दोनों ने झूठी सूचना फैलाई थी, उसी में ये लोग सफाई […]
Train bomb rumor aaropi