नपा परिषद झाबुआ की सीमा अंतर्गत सभी प्रकार की संपत्तियों का जीआईएस सर्वे आरंभ

Jhabua GIS Survey

भोपाल के अधिकारियों ने नगरपालिका की टीम के साथ मिलकर वार्ड क्रमांक 18 से कार्य की शुरूआत की

झाबुआ। मप्र शासन की योजना शहरी सुधार कार्यक्रम के तहत नपा परिषद् झाबुआ की सीमा अंतर्गत आने वाले समस्त वार्डों में आने वाली शत-प्रतिशत आवासीय, व्यवसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों का जीआईएस (जियोग्राफिकल इंफारमेशन सिस्टम) आधारित सर्वे कार्य आरंभ हो चुका है। जिसकी शुरूआत मंगलवार शाम 4 बजे से नगरपालिका परिषद के साथ भोपाल से आए अधिकारियों ने पायलेट वार्ड क्र. 18 से की।

शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार, सीएमओ एलएस डोडिया के साथ राजस्व शाखा प्रभारी अयूब खान, सहायक मुकेश चौहान, वार्ड क्र. 18 के पार्षद नरेन्द्र राठौरिया तथा भोपाल से आए प्रोजेक्ट मेनेजर योगेश प्रतापसिंह और उनकी पूरी टीम भी मौजूद रहीं।

जिसमें जीआईएस आधारित वार्डवार ड्रोन कैमरे से नक्शा तैयार करने के साथ प्रॉपटी (प्लाट) के अंतर्गत निर्मित सभी आरसीसी, टीनशेड, कच्चा पापर्टी, स्ट्रक्चर की भौतिक टेप द्वारा माप एवं प्रापटी-फेक्ट्री आदि का फोटोग्राफ लिया जाना है।

सागर एवं भोपाल की टीम को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी

Jhabua GIS Survey 01
संपत्ति का सर्वे करती टीम।

उक्त कार्य के संपादन हेतु संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल मप्र द्वारा मेसर्स आभा सिस्टम एंड कंसल्टेंसी सागर के साथ संयुक्त उद्यम में मेसर्स मास्टर्स ट्रेनिंग एंड कंसल्टेंसी सर्विसेस भोपाल को अधिकृत किया गया है।

अनुबंधित संस्था की सर्वे टीम द्वारा नगरीय सीमा क्षेत्र में जीआईएस आधारित सर्वे कार्य शहर के 18 वार्डों में संचालित किया जाएगा। नगरपालिका द्वारा उक्त कार्य में संपूर्ण शहरवासियों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई है। सर्वे कार्य से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नगरपालिका परिषद् झाबुआ में भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन खत्म, 11 दिसंबर से शुरू होगी घर वापसी

Thu Dec 9 , 2021
14 महीने बाद उखड़ने लगे टेंट नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली की सीमाओं पर बीते 14 महीनों से डटे किसानों ने आंदोलन की समाप्ति का ऐलान कर दिया है। 11 दिसंबर से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत तमाम जगहों से किसान घर वापसी शुरू कर देंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को […]

Breaking News